फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Couple's body rope tied found in river

यमुना में रस्सी से बंधा मिला युगल का शव

Mon, 31 Aug 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 31 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Couple's body rope tied found in river
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुनवारा गांव के पास यमुना नदी में रस्सी से बंधा युवक-युवती का शव मिला। आशंका जताई जा रही है मरने वाले प्रेमी युगल हैं। शवों की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


यमुना नदी में सुनवारा गांव के पास सोमवार दोपहर नाव लेकर निकले मल्लाहों को युवक-युवती का शव दिखा। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। मृतक युवक-युवती का एक-एक हाथ आपस में आंगौछे से बंधा हुआ था।
विज्ञापन


उनके चेहरे क्षत विक्षत थे। मरने वालों के प्रेमी युगल होने का अंदेशा हैं। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती लाल रंग की पजामी, फिरोजी और हरे रंग का कुर्ता पहने थी। युवक गहरे नीले रंग का जींस, हरे रंग की शर्ट पहने था। युवक के हाथ पर कलावा के साथ पीले रंग की बेंड बंधी हुई थी।


सीओ सिटी शिवराज सिंह ने बताया कि दोनों के कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उनकी शिनाख्त हो पाती। दोनों ही शव एक सप्ताह पुराने लग रहे हैं।

दोनों की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास आंकी गई है। ऐसा लग रहा है मरने वाले प्रेमी युगल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed