{"_id":"9b50d5bc4cd3e684373c61c4cf4b399d","slug":"council-schools-had-children-nature-tour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के बच्चों को कराया नेचर टूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के बच्चों को कराया नेचर टूर
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय महोला एवं भारतीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीखनपुर के लगभग एक सौ पचास बच्चों को सोमवार को राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में नेचर टूर कराया।
पूर्व उपवन क्षेत्राधिकारी श्याम बाबू मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा वन्य जीवों एवं उनके प्राकृतिक वास के संरक्षण के प्रयासों को सफलता जन सहयोग के बिना मिलना कठिन है।
इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग करना पडे़गा, तभी हम अपनी इस प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित व सुरक्षित रख सकेंगे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य भीखनपुर राजपाल सिंह यादव ने बताया कि पृथ्वी पर मानव अस्तित्व और उसके चारों ओर के वातावरण को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए वन्य जीवों की सुरक्षा और उनके प्राकृतवास को संरक्षण प्रदान करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है।
बालवन सह समंवयक संजीव चौहान ने बच्चों को जीवन संजाल एवं मैं कौन हूं खेलो के माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी करायी एवं में बाइनाकुलर के माध्यम से मगरमच्छ, घड़ियाल, डॉलफिन एवं पक्षियों को दिखाते हुए बीहड़ की वनस्पतियों की जानकारी दी। संचालन नीलम सिंह ने किया। इस मौके पर रमेश चन्द्र, भूपेन्द्र भदौरिया, गीता चतुर्वेदी, रजपाल सिंह, राजदा परवीन, रिन्की देवी, हरनाम सिंह आदि मौजूद थे।