{"_id":"6159e95a8ebc3e626b5964df","slug":"could-not-see-the-lion-etawah-news-knp656094232","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर का दीदार नहीं कर सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेर का दीदार नहीं कर सके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा सफारी पार्क में रविवार का दिन काफी खास रहा। वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर वाक में दर्जनभर स्कूलों के बच्चे सफारी पहुंचे। उन्होंने सफारी के के अंदर कई स्थानों पर घूम-घूम कर प्रकृति का नजारा देखा और आनंद लिया। हालांकि, उन्हें शेरों को नजदीक से न देख पाने का मलाल जरूर रहा।
लायन सफारी को अभी आम दर्शकों के लिए नहीं खोला गया है। रविवार होने के कारण पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचे। वन्य जीव सप्ताह में स्लोगन प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें बच्चों ने वन्यजीवों को लेकर आकर्षक स्लोगन लिखे।
सुबह से ही स्कूली बच्चे सफारी पहुंचने लगे थे जहां उन्हें सफारी के अंदर विभिन्न वन्यजीवों के साथ-साथ प्राकृतिक नजारा भी दिखाया गया, जिसे देखकर बच्चे काफी गदगद हुए। सफारी के अंदर का माहौल बिल्कुल प्राकृतिक है।
विज्ञापन
बच्चों ने फोटोग्राफी भी की। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि पर्यटकों का आना जाना बढ़ रहा है। बताया कि सात अक्तूबर तक वन्य जीव सप्ताह में बच्चों की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।