फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Corruption will go to prison: Mahendra Singh

भ्रष्टाचार करने वाले जाएंगे जेल : महेंद्र सिंह

Thu, 28 Sep 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 28 Sep 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Corruption will go to prison: Mahendra Singh
लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करते राज्यमंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

इटावा। प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश की योगी सरकार ने छह माह में जितना कार्य किया उतना पिछली सरकारें पांच साल में नहीं कर सकी है। साथ ही कहा कि अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। मकान भी सभी को मिलेगा। कोई भी पैसा मांगे एक पैसा मत देना, लेकिन उनका नाम बता देना ऐसे लोग जेल जाने से बच नहीं पाएंगे। भले कोई पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी या फिर कोई और हो। साथ ही कहा कि अच्छे प्रधानों का सम्मान भी होगा।  उन्होंने ये बातें बृहस्पतिवार  को नुमाइश पंडाल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 3095 लाभार्थियों को 70 हजार रुपये की प्रथम किस्त के रूप में स्वीकृति पत्र प्रदान करने के बाद कही। उन्होंने बताया कि मकान डेढ़ लाख रुपये में बनेगा और इसके लिए लाभार्थियों को किश्त के रुप में जो धनराशि दी जा रही है वह सीधे उनके खातों में जा रही है। बताया कि लाभार्थियाें को दूसरी किस्त के रूप में 40 हजार रुपये, तीसरी किश्त के रुप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। अलावा इसके 12 हजार रुपये शौचालय के लिए मिलेंगे। मंत्री श्री सिंह ने लोगों से अच्छा मकान बनवाने को कहा। साथ ही कहा कि पहली किश्त, दूसरी किस्त और अंतिम किस्त लाभार्थियों को मिलेगी।  इसमें किसी की कोई भूमिका नहीं है। मकान सूची के अनुसार ही मिलेगा। कहा कि आगे चलकर एलईडी बल्ब और पंखे भी मिलेंगे। कहा अब काम भी मिलेगा, घर भी मिलेगा, बिजली भी मिलेगी और रोजगार भी मिलेगा। इसके लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार कार्य करने में लगी हुई हैं।

विज्ञापन

                        
आंगनबाड़ी केंद्रों को किया लोकार्पण
ग्राम्य विकास राज्य मंत्री महेंद्र सिंह ने गुरुवार को कार्यक्रम में सबसे पहले 18 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि देश की महिलाएं स्वावलंबी बनें ऐसा प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं। कहा कि सरकार दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत रोटी, कपड़ा और मकान देने जा रही है। देश और प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी बन रहीं हैं। भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि भाजपा गरीबों और दलितों की मसीहा है और भाजपा सभी का सम्मान करती है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कि शिव महेश दुबे, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, विधायक भरथना सावित्री कठेरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिसंबर तक कार्य करना है पूरा: जिलाधिकारी
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे.ने बताया कि जिले में ग्राम्य विकास कार्यक्रम दिसंबर तक पूरा कर लें। बताया कि लाभार्थियों को शौचालय की किश्त भी खाते में भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed