फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah up lion test covid 19 positive: Corona threat in Etawah Safari, Lioness Gauri and Jennifer Corona infected

Etawah: लायन सफारी पहुंचा कोरोना: शेरनी गौरी व जेनिफर संक्रमित, दोनों आइसोलेशन में

Sat, 08 May 2021 11:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 May 2021 11:14 AM IST
सार

इटावा सफारी में शेरनी जेनिफर और गौरी दिनों से बीमार चल रहीं थीं। इन दो शेरनियों के अलावा आठ शेर-शेरनियों के सैंपल जांच के लिए अखिल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजे गए थे। जांच में दो शेरनियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
etawah up lion test covid 19 positive: Corona threat in Etawah Safari, Lioness Gauri and Jennifer Corona infected
इटावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा सफारी की दो शेरनी गौरी तथा जेनिफर कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। सफारी प्रशासन के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। सफारी के डॉक्टर सर्वेश राय की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


इटावा सफारी में शेरनी जेनिफर और गौरी दिनों से बीमार चल रहीं थीं। इन दो शेरनियों के अलावा आठ शेर-शेरनियों के सैंपल जांच के लिए अखिल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजे गए थे। जांच में दो शेरनियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम सफारी के डायरेक्टर केके सिंह ने एक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। प्रेस नोट में डायरेक्टर ने बताया कि 30 अप्रैल से शेरनी गौरी व जेनिफर को बुखार आ रहा था। जांच के लिए रक्त व मल के नमूने तीन मई को आईवीआरआई बरेली भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह मई की शाम को दोनों शेरनियों में कोरोना होने की पुष्टि की गई। दोनों शेरनियों को आइसोलेशन में रखा गया है। विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार शेरनियों का इलाज किया जा रहा है। डायरेक्टर ने बताया है कि दोनों शेरनियों की हालत स्थिर है। गुरुवार देर रात एक शेरनी के संक्रमित होने की चर्चा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed