फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Corona reduced the popularity of markets on Holi

कोरोना ने कम की होली पर बाजारों की रौनक

Wed, 24 Mar 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Corona reduced the popularity of markets on Holi
बाजार में उपलब्ध नई तरीके की पिचकारियां - फोटो : ETAWHA
इटावा। होली का त्योहार नजदीक आते हे जिले के बाजार गुलजार हो गए हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते ग्राहक दुकानों से दूर हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार सामान भी महंगा मिला है। चीन से माल न आने की वजह से पिचकारी के दामों में 10 से 15 फीसदी बढ़ोतरी हो गई है। इस वजह से और ग्राहक नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर मेहमान नवाजी का दस्तूर काफी पुराना है। मेहमान नवाजी में कोई कर्मी न रहे इसके लिए लोग अपने बजट के हिसाब से खरीदारी करते हैं। होलिका दहन के तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में बाजारों में गुझिया, पापड़, रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकानें सज गईं हैं। शहर के प्रमुख बाजारों के अलावा अन्य जगहों पर भी अस्थाई दुकानें लगी हुई हैं। दुकानदारों को भी होली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कोरोना को देखते हुए बाजार में इस बार तरह-तरह के मास्क भी आए हैं। बताया कि पांच रुपये में भीम, नौबिता, डोरेमॉन, पब-जी, स्पाइडर मैन वाले मास्क उपलब्ध हैं। साथ ही भूत वाला मास्क भी 40 से 50 रुपये में मौजूद है। हालांकि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए इस बार होली का रंग फीका पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार आशु मिश्रा ने बताया कि वह इस इलेक्ट्रिक पिचकारी भी लाए हैं, जिसकी कीमत 1450 रुपये है। इसे एक बार चार्ज करने पर यह पिचकारी एक से डेढ़ घंटे तक चलेगी। बताया कि हर साल की तरह इस बार बाजार में भीड़ कम देखने को मिल रही है।
पिचकारी विक्रेता उमर ने बताया कि इस बार स्वदेशी पिचकारी की मांग अधिक है। चीन से माल न आने की वजह से इस बार पिचकारियों के दाम करीब 10 से 15 फीसदी बढ़े हुए हैं। बताया कि महंगाई व कोरोना संक्रमण के चलते लोग कम आ रहे हैं।
ये है पिचकारियों के दाम
पाइप वाली पिचकारी - 10 से 200 रुपये
टैंक - 200 से 400 रुपये
खिलौना- 15 से 750 रुपये
प्रेशर गन- 90 से 750 रुपये
स्प्रे- 30 से 80 रुपये
माथे पर टीका लगाएं, गले न मिलें
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि होली का त्योहार बेहद सावधानी के साथ मनाएं। माथे पर टीका लगाएं, लेकिन गले न मिलें और न ही हाथ मिलाएं। हाथ जोड़कर नमस्ते करें और भीड़ में जाने से बचें। थोड़ी-थोड़ी देर में हाथों को सैनिटाइज जरूर करते रहें। हो सके तो मास्क का भी प्रयोग करें।

पानी की होली व चेहरे पर रंग लगाने से बचें
जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश चंद्रा ने कहा कि कोरोना की वजह से लोगों को होली मनाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पानी की होली खेलने और चेहरे पर रंग लगाने से बचें। दूसरों को भी चेहरे पर रंग न लगाएं। रंग वाले दिन चेहरे पर क्रीम लगाए रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed