फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Corona on 27th including doctor couple, bank manager

डॉक्टर दंपति, बैंक मैनेजर समेत 24 मिले संक्रमित

Sat, 18 Jul 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Corona on 27th including doctor couple, bank manager
ोटो संख्या 11 जसवंतनगर में बड़े चौराहे पर वेरिकेडिंग करते नगर पालिका कमर्चारी- - फोटो : ETAWHA
जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को मिली रिपोर्ट में डाक्टर दंपति, बैंक मैनेजर समेत 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इसके साथी ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 449 हो गई है। जबकि 335 मरीज ठीक हो चुके हैं। 19 की मौत हो चुकी है। सक्रिय केसों की संख्या 114 हो गई है।
शनिवार को मिली रिपोर्ट में सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉक्टर दंपति उनका एक रिश्तेदार, भरथना में सराफा कारोबारी, पत्नी और बेटा, एक अन्य बैंक कर्मी व पूर्व प्रधानाचार्य, जसवंतनगर में कपड़ा व्यापारी और बकेवर में सिपाही की पत्नी के अलावा एक कैदी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

शहर में संक्रमित मिलने वालों में कुनैरा में रहने वाला 38 वर्षीय बैंक मैनेजर है। 13 जुलाई को बरेली से लौटने पर अगले दिन जांच करवाई थी।
बैंक का एक कर्मी जो 25 दिन की छुट्टी पर था उसके कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सभी बैंक कर्मियों ने जांच कराई थी।
शहर के प्रेम नगर एसडी फील्ड निवासी 70 वर्षीय वृद्ध के बुखार आने पर जांच कराने पर संक्रमित मिले।सिविल लाइन में अर्जुन नगर में रहने वाले 66 वर्षीय वृद्ध डायबिटीज के रोगी हैं और यह सैफ़ई में भर्ती हैं। जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य छैराहा निवासी 67 वर्षीय वृद्ध संक्रमित मिले हैं। यह दिल्ली में किसी अस्पताल में भर्ती हैं। जिला कारागार का 47 वर्षीय कैदी संक्रमित मिला है। यह एटा जिले का रहने वाला है।
इसे सैफ़ई में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा कटरा शमशेर खां का 42 वर्षीय व्यक्ति, विचारपुरा कोठी निवासी 40 वर्षीय महिला एवं बेरुन टोला निवासी 26 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
बकेवर में सिपाही की 22 वर्षीय भी कोरोना संक्रमित हो गई है। कुम्हावर का 30 वर्षीय युवक तथा शहर का 70 वर्षीय वृद्ध संक्रमितों में शामिल हैं। सैफई की 35 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है।
भरथना के मोहल्ला महावीर नगर निवासी 50 वर्षीय सराफा कारोबारी 48 वर्षीय पत्नी व 25 वर्षीय पुत्र के साथ संक्रमित मिले है।
मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी 73 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व मोहल्ला कृष्णा नगर में कानपुर निवासी बैंक कर्मी संक्रमित हैं। भरथना सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया संक्रमितों नारायण कॉलेज इटावा व बैंक कर्मी को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहल्ला सराय रोड की 34 वर्षीय महिला संक्रमित मिली। मोहल्ला हनुमान गली की 55 वर्षीय महिला संक्रमित मिली। ग्राम सुजीपुरा की 20 वर्षीय युवती भी कोरोना संक्रमित मिली है। संक्रमितों के घरों को सैनिटाइज कराकर क्षेत्र में बैरिकेडिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed