फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Corona knock in schools, students and parents panic

स्कूलों में कोरोना की दस्तक, छात्रों-अभिभावकों में दहशत

Sat, 28 Nov 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona knock in schools, students and parents panic
फोटो संख्या 17 जसवंतनगर में छात्रा की कोरोना जांच करतीं टीम - फोटो : ETAWHA
इटावा। कोराना संक्रमण अब घरों और मोहल्लों से निकलकर स्कूलों तक पहुंचने लगा है। जसवंतनगर क्षेत्र के दो स्कूलों में दो दिन में 17 छात्र-छात्राएं संक्रमित मिले। स्कूलों में कोरोना की दस्तक ने छात्रों और अभिभावकों में दहशत पैदा कर दी है। कोरोना की संभावित दूसरी लहर से लोग चिंतित हैं। वहीं चिकित्सकों ने आने वाले दिनों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

शनिवार को मिले 25 संक्रमितों में सबसे ज्यादा 11 जसवंतनगर स्थित दो इंटर कालेजों के छात्र-छात्राएं हैं। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया जिले में संक्रमितों की संख्या 5335 हो गई है। इनमें 5060 ठीक हो चुके हैं। 96 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है जबकि अभी 179 सक्रिय केस हैं। शनिवार को 30 संक्रमित ठीक हुए।
विज्ञापन

शनिवार को 25 मिले संक्रमितों में कामेत बढ़पुरा में 3, बकेवर में 2 तथा प्रेमनगर, लखना, रामलेखा टीबी अस्पताल, रेलवे स्टेशन, भरथना रोड, बमनपुरा बसरेहर, एमएस पुरम सुुंदरपुर, रायपुर जसवंतनगर नाजीपुर जसवंतनगर में एक-एक संक्रमित शामिल हैं। इनके अलावा हिंदू विद्यालय जसवंतनगर में 3 तथा मुलायम सिंह इंटर कॉलेज रायनगर में 8 छात्र-छात्राएं संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंतनगर में स्कूलों में हो रही कोविड जांच के तहत छात्र-छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने से उनके अभिभावकों में डर का माहौल व्याप्त होता जा रहा है। दो दिन में इनकी संख्या 17 पहुंच गई है। रायनगर स्थित मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज 13 से 17 वर्ष उम्र की 10 छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कॉलेज 4 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह ने बताया बुधवार को कॉलेज खुलेगा।

सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि दो दिन पूर्व से स्कूलों में कोविड जांच करा रहे हैं। दो दिन में 17 बच्चों के पॉजिटिव मिलने से जांच और बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को 3100 से अधिक जांच हुई। पॉजिटिव केस कम मिलने पर स्कूलों में जांच बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह समय विशेष सतर्कता बरतने का है। इसमें लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed