फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   corona

कोरोना काल में काम करने वाले कर्मियों को मिले विशेष भत्ता

Tue, 01 Jun 2021 05:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
corona
इटावा। कोरोना काल में काम करने वाले कर्मियों को विशेष भत्ता मिलना चाहिए। यह मांग कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर की है।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव, प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर ने कहा कि प्रदेश के राज्य कर्मियों, शिक्षक, निकाय कर्मियों, पेंशनर्स के जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक के महंगाई भत्तों की फिर से बहाली की जाए। कोरोना काल में योगदान करने वालों को विशेष भत्ता मिलने चाहिए।
विज्ञापन

महंगाई भत्तों को रोकने संबंधी राज्य सरकार का आदेश शिक्षक, स्थानीय निकाय पुलिस कर्मी, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और पेंशनर्स के हितों पर कुठाराघात है।
कोरोना महामारी को राष्ट्रीय आपदा में कर्मचारियों ने जान की परवाह न करते हुए सरकार के आदेशों का पालन किया है। लॉकडाउन के दौरान जब लोग घरों से नहीं निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय राज्य कर्मचारियों ने आगे बढ़कर लोगों की सहायता की। उन्होंने कहा कि राज्य और निकाय कर्मचारी वास्तव में कोरोना योद्धा है। सरकार को उनके सम्मान में निलंबित किए गए सभी भत्तों को तत्काल बहाल कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed