फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   corona,doctor,Bed

मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 बेड वाले इंटेसिव केयर यूनिट का चल रहा विस्तार

Sun, 30 May 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
corona,doctor,Bed
सैफई। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति डॉ. रमाकांत यादव बच्चों के लिए सौ बेड वाला इंटेसिव केयर यूनिट बनाया जा रहा है। अभी तक 50 बेडों की क्षमता थी। बच्चों की यूनिट में ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा दवाओं का स्टाक और मेडिकल स्टाफ भी बढ़ाने की तैयारी है। यहां पर इटावा, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद और कन्नौज के गंभीर रोगियों को इलाज के लिए लाया जाता है। यहां से कोई भी रोगी बिना इलाज के वापस न जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति डॉ. रमाकांत यादव सुबह व शाम को यूनिवर्सिटी व अस्पताल का मुआयना कर रहे हैं। हर मरीज का हालचाल ले रहे हैं। कुलपति ने बताया कि कोरोना की पहली लहर में 1110 और दूसरी लहर में 800 कोरोना संक्रमित यहां से इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

संभावित तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन 100 बेड वाले बच्चों के इंटेसिव केयर यूनिट का विस्तार कर रहा है। यहां पर इटावा, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद व कन्नौज के गंभीर रोगियों को इलाज के लिए लाया जाता है। कार्यवाहक कुलपति डॉ. रामाकांत यादव ने बताया कि उनके विश्वविद्यालय में न तो दवाओं की कमी है और न मरीजों के लिए बिस्तरों की। विश्वविद्यालय से की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड की प्रथम लहर अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक यहां कुल भर्ती मरीजों की संख्या 1388 बताई है। इसमें उपचार के बाद 1110 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इसी तरह से कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल, 2021 से वर्तमान समय तक कुल 756 मरीज भर्ती किए गए। इनमें 445 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। 30 मई तक मेडिकल यूनिवर्सिटी भर्ती मरीजों की संख्या 50 बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed