फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cooperative elections: BJP and SP accuse each other

सहकारिता चुनाव: भाजपा व सपा ने एक-दूसरे पर जड़े आरोप

Fri, 17 Mar 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cooperative elections: BJP and SP accuse each other
फोटो 30: जिलाधिकारी से वार्ता करते जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव। संवाद
विज्ञापन

फोटो 31: जानकारी देतीं सदर विधायक सरिता भदौरिया। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सहकारिता चुनाव को लेकर जोर आजमाइश और आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर शुरू हो गया है। दोनों प्रमुख दल भाजपा व सपा एक दूसरे पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं। इस वजह से गुरुवार को सुबह से लेकर दोपहर तक कलक्ट्रेट में काफी गहमा गहमी रही।
सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव उर्फ अंकुर जिलाधिकारी अवनीश राय से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने जिलाधिकारी से धांधली रोकने व निष्पक्षता से चुनाव कराने की बात कही। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के प्रभाव में जिला प्रशासन भेदभावपूर्ण तरीके से चुनाव करा रहा है। चार-पांच स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने के बाद भी जिले में कई स्थानों पर रिटर्निंग अधिकारी पर पर्चा लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी से मिलने वाले सपा नेताओं में ताखा के ब्लॉक प्रमुख ध्रुव यादव,राजीव यादव, उदय भान सिंह यादव,सचिन यादव,सर्वेश शाक्य आदि शामिल रहे।
उधर, डीएम से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव एवं चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने के बाद जनपद में कई जगह आरओ पर पर्चा लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक ने बीना व बादरीपूठ का चुनाव निरस्त करने की मांग की
दूसरी ओर सदर विधायक सरिता भदौरिया भी जिलाधिकारी से मिलीं। उन्होंने सपा के लोगों पर धांधली करने और भाजपा प्रत्याशी को पर्चा नहीं भरने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीना व बादरीपूठ का चुनाव निरस्त करवाने की मांग की है।
वही दूसरी ओर इटावा सदर सीट विधायक सरिता भदौरिया अपने समर्थकों के साथ डीएम से मिलने पहुंची और बीना, बादरीपुट के चुनाव निरस्त करवाने की मांग की है। और सपा नेताओं पर धांधली का आरोप लगाया है। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू चौधरी, इकदिल नगर पंचायत के निर्वतमान अध्यक्ष सौरभ दीक्षित, गोविंद दुबे, व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल आदि शामिल रहे। सूत्रों के अनुसार विधायक ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सहकारिता सचिव को भी इस मामले में अवगत करा दिया है।

वर्जन
जिलाधिकारी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और भाजपा विधायक की ओर से शिकायत आई है। उस पर पूरी तरह से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। अवनीश राय, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed