फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Contractor did not keep toilet bricks in ODF village

ओडीएफ गांव में ठेकेदार ने नहीं रखी शौचालय की ईंट

Thu, 14 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Contractor did not keep toilet bricks in ODF village
बसरेहर। बरालोकपुर गांव में स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय बनाने में ब्लॉक में बड़ा खेल हुआ है। शौचालय बनाए बिना ही गांवों को ओडीएफ घोषित करा दिया गया। इस गांव में बड़ी संख्या में शौचालय अभी तक अधूरे पड़े हैं, कुछ ऐसे भी हैं जिनका ठेकेदार ने अभी तक निर्माण ही शुरू नहीं कराया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरालोकपुर के मजरा इरेन की आबादी करीब छह सौ है। इस गांव में एक भी शौचालय में शीट नहीं रखी गई है। प्रधान और सचिव ने लाभार्थियों को रुपये न देकर ठेकेदार से निर्माण कराया था। गांव के रामनाथ, पिंकू यादव, अवनीश यादव, गुड्डू, नीरज सिंह, सत्यराम, कमलेश कुमार रिंकू, संजू, रविंद्र सिंह, महाराज सिंह, राकेश कुमार ने बताया कि इज्जतघर अधूरे होने से खुले में शौच जाते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह 1800 आबादी वाले मजरा लोकपुरा में सोन पत्ती, राज नारायण, बबलू, चंद्रशेखर, राजेश कुमार, रामदत्त, मोहर सिंह, राजकिशोर, अशोक कुमार, महेंद्र पाल आदि के शौचालय भी अभी तक ठेकेदार ने पूरे नहीं कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरालोकपुर सब्जी मंडी बाजार के पास के पास रहने वलो रामेश्वर दयाल, हरभेजी देवी, सरला देवी, नीलम देवी, लड़ेता देवी, रामप्रकाश, रजनीश, जयवीर के शौचालय निर्माण के लिए अभी तक एक भी ईंट नहीं रखी गई। बताया कि प्रधान ने ईंटें मंगा कर दरवाजे पर डालवा दी थी, कहा था कि ठेकेदार निर्माण कराएगा। एक साल से ठेकेदार का इंतजार कर रहे हैं।

एडीओ पंचायत जमाल अहमद ने बताया कि गांव से अभी तक कोई शिकायत लेकर नहीं आया है। गांव में टीम भेजकर शौचालय निर्माण के मामले में जांच कराई जाएगी। अगर गड़बड़ी मिली तो ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed