फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Connection of 62 thousand consumers will be cut

62 हजार उपभोक्ताओं के काटे जाएंगे कनेक्शन

Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Connection of 62 thousand consumers will be cut
इटावा। बिजली विभाग के बकाएदार 62 हजार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। विभाग के अधिकारियों ने इसकी तैयारी कर ली है। इन उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिल का भुगतान नहीं किया है। इनके कनेक्शन करीब पांच साल पुराने हैं।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं की संख्या दो लाख एक हजार 254 है। इनमें से करीब 62 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जो कनेक्शन लेने के बाद से कभी बिजली बिल जमा ही नहीं किया। इन सभी पर 10 हजार से ऊपर की बकाएदारी है। कुल मिलाकर बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर 100 करोड़ रुपये की बकाएदारी हो गई। शासन की सख्ती के बाद अब विभाग इनकी सूची बनाकर कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है। अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही सभी के कनेक्शन काटे जाएंगे। इनसे बकाए की वसूली भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश के अनुसार शहर में 2336 उपभोक्ताओं ने कभी बिल जमा नहीं किया है। इन पर17 करोड़ 94 लाख रुपये का बिल बकाया है। 7860 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर 36 करोड़ 44 लाख रुपये की बकाएदारी है। 11 मार्च से लेकर 29 मई तक अभियान के दौरान 3 करोड़ 26 लाख रुपये के 1655 बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीएस योजना शुरू
इटावा। बिजली बिल बकाएदारों की सुविधा के लिए एक मुश्त समाधान योजना(ओटीएस) शुरू हो गई है। 30 जून तक चलने वाली योजना के तहत सभी भारों के घरेलू, निजी नलकूप और पांच किलोवाट वाट तक के वाणिज्यक उपभोक्ता बिजली की बकाया राशि पर 100 प्रतिशत अधिभार छूट का लाभ उठा सकते हैं। बशर्ते उपभोक्ता एक बार में अपने बकाया का भुगतान करें। अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने बताया बकाएदारों को अपना बकाया चुकाने के लिए अधिकतम छह किस्तों की सुविधा मिल सकती है। मूल बकाया एक लाख से अधिक है तो उपभोक्ता को अधिकतम 12 किस्त की सुविधा मिल सकती है। बताया इस बार पंजीकरण शुल्क की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed