{"_id":"0d28d21ab13aae5267e6705c495a5d7c","slug":"congressmen-memorandum-submitted-to-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव
विज्ञापन
गांधी के सम्मान में जारी डाक टिकटों को केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है।
इससे खफा कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव के
नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
इसमें मांग की गई कि डाक टिकटों को पूर्ववत बनाए रखा जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा न हुआ तो कांग्रेसी खामोश नहीं बैठेंगे।
ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व की केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के सम्मान में डाक टिकट जारी किए थे, किंतु मोदी सरकार ने इन डाक टिकटों को बंद अपने कुत्सित इरादों को प्रकट कर रही है। कांग्रेसियों ने इसकी निंदा की।
कांग्रेसियों ने मांग की कि दोनों महान नेताओं के सम्मान में जारी किए गए डाक टिकटों को पूर्ववत बनाए रखा जाए। ज्ञापन देने वालाें में प्रेमशंकर शर्मा, प्रेमनारायण दोहरे, धर्मराज वर्मा, रामनरेश यादव, वाचस्पति द्विवेदी, पल्लव दुबे, प्रशांत तिवारी, सुनील पालीवाल, शंकर शर्मा भी शामिल रहे।