फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   congress,kit,medicin

कांग्रेस ने शुरु किया सेवा सत्याग्रह, भेजी दवाओं की किट

Sun, 30 May 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
congress,kit,medicin
इटावा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कांग्रेस ने जनता की सेवा के लिए सेवा सत्याग्रह शुरू किया है। इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में 10 लाख दवाओं की किट भेजी हैं। दवाओं की पहली खेप इटावा आ चुकी है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान एवं प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने रविवार को पार्टी कार्यालय में वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते बुखार तक की दवाओं की भारी किल्लत है। कांग्रेस की ओर से बांटी जाने वाली होम आइसोलेशन कोरोना उपचार किट से लोगों को काफी राहत मिलेगी। जिसमें छह दवाओं के पत्ते हैं। हर दवा के इस्तेमाल करने के निर्देश भी किट पर लिखे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के जरिए चिकित्सकों के परामर्श पर यह किट वितरित करेंगे। सेवा सत्याग्रह अभियान के तहत गांवों को सैनिटाइज भी किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पंचायत चुनावों में जीते प्रतिनिधियों से पत्र के जरिए संवाद कर रहीं हैं। पत्र में जीत की बधाई के साथ कोरोना महामारी में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, जिला महासचिव आलोक यादव, अरुण यादव, वाचस्पति दुबे, आनंद वर्मा, युवा अध्यक्ष फिरदौस वारसी, एनएसयूआई अध्यक्ष आसिफ जादरान, सुरेंद्र सिंह तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed