फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Congress cut the cake

कांग्रेसियों ने काटा केक

Wed, 09 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 09 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Congress cut the cake
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिन कांग्रेस कार्यालय पर केक काटकर व मिष्ठान वितरित कर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस का परचम फहराना है।
विज्ञापन



इस मौके पर हुई गोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा कि सोनिया गांधी का व्यक्तित्व बहुआयामी है। उनके दृढ़ संकल्प का ही नतीजा था कि खाद्य सुरक्षा कानून लागू हुआ। आज देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी गरीबों में पैदा होकर अमीरों के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के लिए काम किया है।
विज्ञापन



प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रेमशंकर शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी के जन्म दिन पर उनके शतायु होने की कामना करते हैं। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बहादुरी के साथ आगे बढ़ रही  है। कांग्रेस की नीतियां जनहितकारी और दीर्घकालीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस ने हमेशा शहादत दी है। कांग्रेस एक विचारधारा है। गोष्ठी में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने कहा कि हम कांग्रेसजन आज सोनिया गांधी के जन्म दिन पर पूरे जनपद की तरफ से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम संकल्प लेते हैं। आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूत करते हुए कांग्रेस का परचम फहराएंगे।


आने वाले चुनाव में मजबूती से लड़ेंगे। पूर्व शहर अध्यक्ष फजल यूसुफ ने कहा कि आज उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने संघर्ष कर सत्ताधारी दल को गरीबों के लिए काम करने को मजबूर कर दिया है। सोनिया गांधी सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है।



कार्यक्रम में धर्मराज वर्मा, कोमल सिंह कुशवाहा, प्रमोद शंखवार, रामनरेश यादव, सीताराम जादौन, रामसेवक जाटव, संजय दोहरे, मलिखान सिंह यादव, प्रेमकिशोर द्विवेदी, वाचस्पति दुबे, सरवर अली, डा. कुमार वैभव, प्रशांत तिवारी, विष्णुकांत मिश्रा, आरबी पाल, सुरेश शाक्य, शौजब रिजवी, राजेश कश्यप, कुलदीप तिवारी, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed