{"_id":"7895d9b4627deb4c65d39574d28e7b21","slug":"congress-created-the-movement-strategy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने बनाई आंदोलन की रणनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने बनाई आंदोलन की रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार को भूमि अधिग्रहण बिल मामले में घेरने में लगी कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस मुद्दे पर 22 को राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी को लेकर न्याय पंचायत स्तर पर चकरनगर ब्लाक में कांग्रेसियों ने रणनीति बनाई।
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की जमीनों को ढांचागत विकास के नाम पर उद्योगपतियों और पूंजीपतियों सौंप देना चाहती है।
विज्ञापन
प्रदेश सचिव अमरीश सिंह गौर व राहुल सचान जिला प्रभारी ने कहा कि देश की जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर केंद्र में आई भाजपा सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में ही आम आदमी को दिखाए अच्छे दिनों के सपने को चूर-चूर कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने आने वाले समय में पुन: कांग्रेस पार्टी की वापसी का दावा करते हुए कहा कि देश जनता जानती है कि कांग्रेस ने कभी झूठ व फरेब की राजनीति नहीं की। आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश को खंडित करने का कुचक्र रच रही है।
उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल पर सवाल उठाते हुए कहा कि निवर्तमान संप्रग सरकार का बनाया गया भूमि अधिग्रहण अधिनियम भारतीय जनता पार्टी की सहमति से अस्तित्व में आया था। फिर एकाएक इसमें संशोधन की आवश्यकता क्यों पड़ी? इस सवाल का जवाब किसानों और देश की जनता को मिलना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुभाष गुप्ता, अश्विनी त्रिपाठी, डा.वैभव चौहान, पल्लव दुबे, अंबुज त्रिपाठी, बउआ चौहान, प्रमोद शंखवार, राहुल शाक्य, लवकुश परिहार, हरनाम दिवाकर, राजकुमार परिहार, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मंजू परिहार, प्रधान संतोष शर्मा, बृजेंद्र राजावत, रामकुमार पांडेय, सुंदर सिंह चौहान आदि ने भी बैठक को संबोधित किया।
संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश यादव ने किया।