{"_id":"612e6d738ebc3e79f63d2ac5","slug":"congrees-etawah-news-knp649382189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कट की मांग
विज्ञापन
ऊसराहार। आगरा-लखनऊ और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहनों को उतारने और चढ़ाने के लिए कट बनाने की मांग पर कांग्रेसियों ने मंगलवार को ताखा में कुदरैल के पास सर्विस रोड पर धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि ताखा तहसील क्षेत्र के किसानों की हजारों बीघा भूमि एक्सप्रेसवे में जाने के बाद भी क्षेत्र के वाहनों को एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने के लिए कट नहीं मिल सका। इस अन्याय को लेकर कांग्रेस हर स्तर की लड़ाई लड़ेगी। धरना स्थल पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े कांग्रेसियों का राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार ताखा जगदीश सिंह ने मौके पर पहुंचकर लिया।
यहां जिला महासचिव अरुण यादव, अमित कश्यप, संजीव कठेरिया, मोहम्मद रफीक खान, संजीव यादव, कुलदीप तिवारी, जान मोहम्मद, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।