फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Complaints of complainants heard in police stations

थानों में सुनी गईं फरियादियों की शिकायतें

Sat, 26 Sep 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Complaints of complainants heard in police stations
फोटो संख्या 11 समाधान दिवस मे उपस्थित उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह पुलिस उपधीक्षक चन्द्रपाल सिंह प् - फोटो : ETAWHA
जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों को सुनकर कुछ का निस्तारण किया गया और बाकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बकेवर थाना परिसर में एसडीएम भरथना नम्रता सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां सीओ भरथना चन्द्रपाल सिंह भी उपस्थित रहे। यहां 12 से अधिक पहुंचे फरियादियों ने शिकायतें सौंपीं। इसमें कई मामलों का त्वरित ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

बकेवर कस्बा के सुभाष नगर निवासी सोनू पुत्र अशोक ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर उसका मकान कब्जा करने का आरोप लगाया। करौंधी निवासी मुकेश बाबू पुत्र रामबाबू ने गांव के ही चक रोड का कब्जा मुक्त कराने का प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला गुलाब के विधीराम पुत्र विनोद सिंह ने खेतों की पैमाइश की तथा बकेवर कस्बा के गांधी नगर निवासी कर्नल सुनील दत्त शर्मा ने कस्बा के ही एक व्यक्ति को भूमाफिया बताते हुए प्लॉट पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई।
एसडीएम ने संबंधितों को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए और शेष मामलों निस्तारण के लिए संबंधित राजस्वकर्मियों व जिम्मेदार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप दिए। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह, राजस्व व नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।
भरथना कोतवाली में तहसीलदार गजराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में दो शिकायतें आई। कंधेसी पचार गांव के वीरेंद्र सिंह पुत्र चुन्नी लाल ने मंदिर को लेकर वाद-विवाद होने व गांव मोढ़ी के अमित पुत्र अभिलाख ने आम रास्ते पर अवैध निर्माण को लेकर विवाद होने का शिकायती पत्र दिया।
थाना दिवस के दौरान कार्यवाहक प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, कानूनगो छोटेलाल, लेखपाल अर्जुन सिंह, आदित्य यादव, अजय पाल आदि राजस्व व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इकदिल थाना समाधान दिवस में महज एक चकरोड व नाली संबंधित जन शिकायत आई जिसके निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल को दिया गया।
इस मौके पर थाना अध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता, एसएसआई राजेश यादव कानूनगो रजन सिंह, लेखपाल विद्यासागर, राहुल तिवारी, नवीन तिवारी, शिवराज सिंह, हिना आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed