{"_id":"57c9c22f4f1c1b5a212cc3b3","slug":"complain-about-costly-fertilizer","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी खाद मिले तो शिकायत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी खाद मिले तो शिकायत करें
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सैफई महोत्सव पंडाल में कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोक निर्माण मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई महोत्सव पंडाल में शुक्रवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय ऊसर, बीहड़ सुधार कार्यशाला और वृहद कृषक गोष्ठी का शुभारंभ लोक निर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने किया। इस मौके पर उन्हाेंने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी। इससे कम लागत में अधिक उत्पादन मिलता है। इस मौके पर अध्यक्ष पीसीएफ. आदित्य यादव ने कहा कि इफ्को ने 60 ग्रामों को गोद लिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई खाद ऊंची दर पर बेच रहा है तो उनकी शिकायत पीसीएफ. के टोल फ्री नंबर पर दें।
विज्ञापन
शिवपाल ने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार किसान हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इफ्को ने कई कार्यक्रम संचालित किए हैं। किसानों के लिए यूरिया और डीएपी के मूल्य भी घटाए हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि समय-समय पर मृदा परीक्षण अवश्य कराएं। इसके लिए जिले में हैवरा स्थित चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय और तहसील ताखा में एसएस मेमोरियल महाविद्यालय में लैब स्थापित हैं। बताया कि बुंदेलखंड में बडे़ डैम का निर्माण और पूरे प्रदेश में नहरों की सफाई का कार्य किया गया है। ताकि किसानों को सिंचाई का पानी मिल सके। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, महाप्रबंधक इफ्को योगेंद्र कुमार, इफ्को डायरेक्टर शीशपाल सिंह, विधायक सदर रघुराज शाक्य, विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा, जिलाधिकारी शमीम अहमद खां, जिलाधिकारी औरैया के. बालाजी उपस्थित रहे।
विज्ञापन