फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Commissioner saw the destruction of crops

कमिश्नर ने देखी फसलों की तबाही

Thu, 19 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 19 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Commissioner saw the destruction of crops

इटावा। निरीक्षण के लिए जिले में आए कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारूद्दीन ने खेतों पर जाकर बारिश और ओलावृष्टि से हुई तबाही देखी। उन्होंने कई गांवों में दैवीय आपदा से हुए नुकसान का मुआयना किया।

विज्ञापन


कमिश्नर ने पिलखर, मनियामऊ गांव के मजरा जगन्नाथपुर में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांववार नुकसान का आंकलन दो दिन में पूरा करें और यह भी ध्यान रखें कि इस सर्वे में कोई भी किसान छूटने न पाए।  उन्होंने गाटावार सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जगन्नाथपुर में विरासत के मामले दर्ज कराने की समस्या पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों को विरासत के प्रकरण दर्ज कराकर खतौनी की नकल देने के निर्देश दिए। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने निर्देश दिए कि आज ही खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान के साथ बैठक कर जल निकासी के उपाय पर चर्चा करें एवं फोन से सूचित भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्य को कराने के लिए मनरेगा की मदद ली जाए। ग्रामीणों ने गांव के विद्यालय में अध्यापकों के न आने की शिकायत की। उन्होंने एसडीएम तथा बीएसए को चेकिंग के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि जिन विभागों की वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं हुई है या शेष है वह तत्काल अपने-अपने विभागों को पत्राचार करके स्वीकृतियां प्राप्त करें।

उन्होंने अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि हैंडपंपों के प्लेटफार्मों का सत्यापन कराए। उन्होंने कहा ओलावृष्टि से हुई क्षति का आंकलन ईमानदारी से किया जाए। बैठक में डीएम डॉ. नितिन बंसल, सीडीओ डॉ. अशोक चंद्र, सीएमओ डॉ. आरएस यादव, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लोहिया गांव में सुनीं समस्याएं
जसवंतनगर (इटावा)। कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने बुधवार को क्षेत्र के सरायभूपत लोहिया गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान शिक्षा विभाग की शिकायतें आने पर उन्होंने अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि निलंबन-बहाली का खेल बंद करो।

दोपहर बाद गांव पहुंचे कमिश्नर ने ग्रामीणों से समस्याएं पूछीं। ग्रामीणों ने गांव में नाला न खुदने से कई घरों में पानी भरने, खड़ंजे अधूरे पडे़ होने, सफाई व्यवस्था न होने, बिजली के तार झूलने आदि शिकायतें कीं। प्राथमिक स्कूल में शिक्षा का स्तर खराब होने की भी शिकायत की गई। ग्रामीणों ने बताया कि 70 बच्चों में सात टीचर हैं। इसमें उन्होंने शिक्षा अधिकारियों की क्लास ली।


उन्होंने आंगनबाडी, एएनएम और आशाओं आदि को बुलाकर उनसे राज्य पोषण मिशन की जानकारी ली। इस मौके पर फतेह सिंह यादव, रामपाल यादव, सचिन, महरबान सिह, गर्जन सिंह, फेरू सिंह, पार्वती देवी, दलवेज देवी, मार्ग श्री, अभिशेक यादव ने शिकायत की। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन बंसल, सीडीओ अशोक चंद्रा, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीएमओ डा. राजेश यादव, बीएसए जेपी राजपूत, उपजिलाधिकारी हंसराज यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed