{"_id":"690b357f48151d7a4f04b102876104a3","slug":"commissioner-s-inspection-officers-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार वेतन दे रही, जनता का भला करो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार वेतन दे रही, जनता का भला करो
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर में कानपुर मंडलायुक्त इफ्तिखारुद्दीन ने सोमवार का औचक निरीक्षण करके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण में खामियां मिली तो उन्होंने अफसरों को मौके पर ही लताड़ भी लगाई। उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि रिश्वत की सपने में भी न सोचें सरकार वेतन दे रही है वह जनता की भलाई करें। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
मंडलायुक्त सुबह लगभग 10 बजे किसान सेवा सहकारी समिति जसवंतनगर पहुंचे और वहां नवनिर्मित भवन आदि का निरीक्षण किया। बनाए गए स्टोर रूम में पोटेशियम की रखीं बोरियां जमी मिलीं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और साफ सफाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
किसान सेवा सहकारी समिति खेड़ा धौलपुर में गंदगी के साथ वहां लगे दो टूटे गेट तथा एक नवनिर्मित गोदाम में रखे बांस बल्लियों को देखकर अफसरों फटकार लगाई। ब्लाक परिसर में पहुंचे तथा वहां निर्माणाधीन नाले में लग रही ईंटों के विषय में बीडीओ से पूछताछ की तथा उनसे इन मामले में स्पष्टीकरण मांगने के आदेश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।
विज्ञापन
ईंटों की गुणवत्ता यहां मानक के अनुसार नहीं मिली। तहसील कार्यालय में राजस्व अभिलेखाकार का निरीक्षण किया तथा रजिस्ट्रार कानून गो से विरासतों के दर्ज होने की जानकारी ली। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कमिश्नर ने निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी 15 दिन के अंदर गांव गांव में सर्वे करें प्रतिदिन कम से कम 6-6 गांव का निरीक्षण करें। 8 मार्च को वह मंडल मुख्यालय से चालीस अफसरों की टीम भेजेंगे। यदि कोई गड़बड़ी मिली तो संबंधित अधिकारी की खैर नहीं है।
उन्होंने इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऊपर बन रहे 40 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया और बालू सीमेंट के मिश्रण का नमूना लिया। इसके बाद निर्माणाधीन तहसील भवन निरीक्षण करने भी पहुंचे और फिर इटावा के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के वक्त सीडीओ डॉ. अशोक चंद्र, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य अफसर उपस्थित रहे।
पैसा खत्म हो गया हो तो बजट की मांग करें
कमिश्नर ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अफसरों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय से पूरे करने के निर्देश दिए। कहा कि वर्ष 2013-14 के अपूर्ण शौचालयों का निर्माण 15 मार्च तक पूर्ण कराएं। अन्यथा की स्थिति में संबंधित खंड विकास अधिकारी का वेतन रोका जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं की आवंटित धनराशि खर्च हो चुकी है और कार्य अधूरा है, तो उसके लिए बजट मांगपत्र शीघ्र शासन को प्रेषित करें, जिससे बजट का आवंटन हो सके और कार्य पूर्ण किया जा सके।
उन्होंने विकास खंड महेवा के लोहिया ग्राम कुसगवां अहिराइन में निर्माण कार्यों की जानकारी चौपाल लगाकर ली। बैठक में सीडीओ डॉ. अशोक चंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश यादव, नगर मजिस्ट्रेट ईश्वर चंद्र, एसडीएम, सीओ आदि उपस्थित रहे।