{"_id":"61c4b88a2bf92073f33d682b","slug":"coaching-operator-s-nephew-beaten-up-firing-etawah-news-knp67130290","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग संचालक के भांजे को पीटा, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग संचालक के भांजे को पीटा, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के चौपला बंबा के पास स्थित कोचिंग सेंटर पर छात्रों के बीच विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग की गई।
फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की तहरीर कोचिंग संचालक ने थाने में दी है। पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है। क्षेत्र के गांव नगला बल्देव निवासी असित यादव चौपला बंबा के पास कोचिंग सेंटर चलाते हैं।
कोचिंग संचालक का भांजा मैनपुरी जिले के गुलालपुर निवासी असित पढ़ाई करता है। तीन दिन पूर्व असित का कोचिंग में साथ पढ़ने वाले छात्रों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
बुधवार की शाम पांच बजे असित कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ा था, जबकि उसके मामा अंदर पढ़ा रहे थे। इसी बीच कुछ युवक वहां पहुंचे और असित के साथ मारपीट करने लगे।
असित की चीख पुकार सुनकर कोचिंग संचालक मामा बाहर आए और बचाने का प्रयास किया तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। जानकारी पर पड़ोस के लोग मौके पहुंचे तो युवकों ने फायरिंग कर दी।
फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। बाद में हमलावर भागने में सफल रहे। फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है। कार्यवाहक एसओ लक्ष्मी नारायण ने बताया कि छानबीन की जा रही है।