{"_id":"608d911c8ebc3e245c61089a","slug":"cmos-removed-due-to-lack-of-arrangements-etawha-news-knp6262914185","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थाएं न संभाल पाने पर हटाए गए सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्थाएं न संभाल पाने पर हटाए गए सीएमओ
विज्ञापन
इटावा। जिले में जिला अस्पताल के महिला विंग में बने कोविड-दो अस्पताल की व्यवस्थाएं संभाल न पाने और कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कदम न उठा पाने को लेकर सीएमओ डॉ. एनएस तोमर को हटा दिया गया है। शनिवार रात शासन की तरफ से जारी तबादला आदेश के मुताबिक डॉ. तोमर को संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चित्रकूट धाम मंडल बांदा पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर एटा के अपर मुख्य चिकित्सा अ धीक्षक डॉ. डा.भगवान दास बिरोहिया जिले के नया सीएमओ बनाया गया है।
करीब 16 माह तक जिले में सीएमओ रहने के बाद डा.एनएस तोमर रहे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कोविड की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण को रोकने के लिए सीएमओ ने ठोस कदम नहीं उठाए। न ही जिला अस्पताल के महिला विंग में बने कोविड अस्पताल की व्यवस्थाएं ही संभाल पाए। इससे प्रशासनिक अफसर सीएमओ से खफा थे। जिले के एक बड़े प्रशासनिक अफसर ने तो सीएमओ डॉ. एनएस तोमर से कई बार जवाब तलब भी किया।
इसके बाद भी व्यवस्थाएं नहीं संभली, तो शासन को उनके बारे में रिपोर्ट भेज दी थी। माना जा रहा है कि प्रशासनिक अफसर की रिपोर्ट पर ही सीएमओ को तबादला हुआ है।