फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cm shoulld find out swimmer who can teach without water in pool

Etawah News: बिना पानी के तैरना सिखाने वाला कोच ढूंढ दें सीएम

Sat, 25 Feb 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 25 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
cm shoulld find out swimmer who can teach without water in pool
सैफई (इटावा)। अंतरराष्ट्रीय स्तर के तरणताल (स्विमिंग पुल) की बदहाली पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। इसमें कहा है कि सात वर्षों से करोड़ों की लागत से तैयार यह तरणताल धूल फांक रहा है। वह इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठा चुके हैं। बिना पानी के तैरना सिखाने वाला कोच ढूंढ दें।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई में 207 करोड़ से तरणताल बनवाया गया था। इससे प्रदेश भर के छात्र यहां पर तैराकी सीखेंगे आते थे। लेकिन सात सालों से यह तरणताल धूल फांक रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा कि जब स्विमिंग पूल में पानी उपलब्ध नहीं करा सकते हैं तो फिर प्रवेश क्यों करवाए जा रहे हैं। सबसे अधिक बच्चे गोरखपुर से ही यहां आते हैं।
विज्ञापन


सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पैतृक गांव सैफई में करीब तीन हजार दर्शकों की क्षमता वाले एयर कंडीशन तरणताल का निर्माण 207 करोड़ की लागत से कराया था। यहां पर तीन तरणताल बनाए गए हैं। शुभारंभ छह अक्तूबर 2016 को कर दिया था। लेकिन सत्ता परिवर्तन हो जाने से इस तरणताल में बिजली का कनेक्शन नहीं हो सका था। इस कारण खेल विभाग ने तरण ताल को हस्तातंरण से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार बनने के बाद मई 2017 में तत्कालीन खेल मंत्री चेतन चौहान ने सैफई आकर निरीक्षण कर जल्द ही तरणताल को कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम से खेल विभाग को हैंडओवर करने की बात कही थी। सितंबर 2019 में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने यहां निरीक्षण के दौरान स्टेडियम निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया था। दिसंबर 2019 में विद्युत कनेक्शन करा दिया गया। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने वर्ष 2020 में खेल विभाग को हैंडओवर भी कर दिया था। लेकिन अब तक तरणताल शुरू नहीं हो सका। प्रदेश सरकार ने यहां तरणताल के लिए कोई स्टाफ की नियुक्ति नहीं की और न ही बजट दिया जा रहा है। फिलहाल मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज से इसकी देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed