{"_id":"6181826b8f141a36b96d8861","slug":"cm-may-come-on-six-to-inaugurate-the-jail-etawah-news-knp6619775136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल का उद्घाटन करने छह को आ सकते सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल का उद्घाटन करने छह को आ सकते सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के छह नवंबर को इटावा आने की संभावना है। सीएम सैफई के महौला गांव में बनी सेंट्रल जेल का उद्घाटन करेंगे।
सीएम पुलिस व प्रशासनिक अफसरों संग विकास कार्यों व अपराध समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। हालांकि, अफसरों का कहना है कि सीएम के इटावा आने का कार्यक्रम अभी अधिकृत तौर पर नहीं आया है।
महौला में काफी समय पहले 1860 बंदियों की क्षमता वाली नई जेल की बिल्डिंग बनाई गई थी। पहले इसे जिला जेल बनाया जाना था, लेकिन बाद में सेंट्रल जेल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया।
अब सरकार के इटावा में बनी इस जेल को सेंट्रल जेल बनाने का प्रस्ताव पारित हो गया है। इसी जेल का उद्घाटन करने के लिए सीएम के इटावा आना प्रस्तावित है। मंगलवार को डीएम श्रुति सिंह ने कलक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
कहा कि सीएम के आगमन के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने पालिका परिषद के अफसरों से कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई कराई जाए।
कहा कि नुमाइश से जेल तक जाने वाले रास्ते पर साफ सफाई की जाए। इस मौके पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह, सीडीओ संतोष कुमार राय, एडीएम जय प्रकाश समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।