फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cm have to assistanr but never won seat

Etawah News: मुख्यमंत्री के पास दो सहायक, जिन्हें कुर्सी कभी नहीं मिलेगी

Sat, 03 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
cm have to assistanr but never won  seat
जसवंतनगर (इटावा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास दो सहायक हैं। जिनके पास स्टूल हैं पर उन्हें कुर्सी कभी नसीब नहीं होगी। यह बात शुक्रवार को जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।
विज्ञापन

रायनगर, बलरई और धनुवां में आयोजित सभाओं में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नेता जी पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने किसानों का अपमान कराने वाली चुंगी को ऐसे खत्म किया, जिसको बाद में कोई भी लागू नहीं करवा सका। क्षेत्र के लोगों के सुख व दुख में नेताजी और चाचा शिवपाल ने हमेशा साथ दिया। नेताजी ने इस क्षेत्र को हमेशा परिवार की तरह माना।
विज्ञापन

नेताजी ने हमें समाजवाद का रास्ता दिखाया और यही तरक्की का मार्ग है।
यहां कई ऐसे बुजुर्ग होंगे, जिन्होंने नेताजी को वोट के साथ-साथ चंदा भी दिया होगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी जीत जसवंतनगर क्षेत्र से होनी चाहिए। सपा सुप्रीमो ने कहा कि चुनाव से पहले चना बांटा गया, चुनाव के बाद वह गायब हो गया। इसी तरह से नमक दिया गया। उसमें जगह-जगह कांच निकलने की शिकायतें मिलीं। रिफाइंड भी अब चुनाव के बाद गायब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि राशन में सर्दी में चावल खिला रहे हैं। शहरों में गैस पाइपलाइन आ गई तो लाल सिलिंडर गांवों में बांट दिए। नौजवानों को नौकरी कैसे मिलेगी, जबकि सारे संस्थान बेच दिए गए हैं।
‘सरकार खुद को भी बेच सकती’
अखिलेश यादव ने व्यंग्य कसा कि हो सकता है एक दिन यह सरकार भी ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह किसी कंपनी को खुद को बेच दे और फिर सरकार भी कोई और चलाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों का साथ दे रही है। मुंबई का स्लम एरिया कुछ हजार करोड़ में बेच दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस वाले आपके यहां छापे मारने आएंगे तो आप उनसे भी समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांग लेना और कह देना नेताजी ने फोर्स के लिए बहुत कुछ किया है। महिलाओं से कहा कि एक महिला चुनाव लड़ रही है और सभी की निगाह मैनपुरी लोकसभा पर लगी है। डिंपल ने भी सभी से वोट देने की अपील की।
पुलिस के बल पर चुनाव जीतना चाहती भाजपा : शिवपाल
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रशासन और पुलिस के बल पर चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने अगर समाजवादी पार्टी का साथ दिया तो प्रदेश से 2027 से पहले भाजपा सरकार का सफाया हो सकता है।

इस दौरान आदित्य यादव, महावीर सिंह यादव, डॉ. बृजेश चंद्र यादव, अनुज प्रताप यादव, अनिल प्रताप यादव, राहुल गुप्ता, अनुज मोंटी यादव, भुजवीर सिंह यादव, मोहित सनी यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed