फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Click and know your eligibility

क्लिक करें और जान लें अपनी पात्रता

Sun, 01 Nov 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 01 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Click and know your eligibility
आने वाले दिनों में सस्ती दरों का खाद्यान्न सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनके नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए तैयार हो रही पात्रों की सूची में है। इस योजना के जनवरी माह तक लागू होने के आसार हैं। लिहाजा पूर्ति विभाग इन दिनों इस सूची को तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन


शासन ने लोगों को सुविधा देते हुए वेबसाइट पर सूची अपलोड कर दी है, ताकि लोग इस सूची को देख सकें और यदि उनका नाम इस सूची में नहीं है अथवा कुछ त्रुटि है तो सुधार करा सकें। जिले में पात्र गृहस्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत सूची में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसमें कुल परिवारों का सर्वे हो चुका है। सभी के फार्म भी भरवाए जा चुके हैं। इसके लिए शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों का मास्टर डाटा उपलब्ध कराया था। इसी डाटा के आधार पर घर-घर जाकर जानकारी जुटाई गई थी। नगरीय क्षेत्र से इस एनएफएसए सूची में कुल परिवारों का 64 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 79.5 प्रतिशत शामिल किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह कि इस सूची में वही परिवार शामिल हो रहे हैं, जो इस अधिनियम के हिसाब से पात्रता रखते हैं। इनमें अंत्योदय, बीपीएल व एपीएल राशनकार्ड धारक शामिल हैं लेकिन शासन ने जो डाटा उपलब्ध कराया गया, उसमें कई खामियां भी रहीं। इसके चलते कई पात्र लोगों के फार्म नहीं भर पाए थे।

लिहाजा शासन ने आनलाइन फार्म भरने की सहूलियत भी प्रदान की हुई है। इसके साथ ही सर्वे के आधार पर जो फार्म भरे गए और उनकी जो आनलाइन फीडिंग कराई गई है, उसमें नाम आदि की तमाम प्रकार की त्रुटियां भी पाई गई हैं।
इसी त्रुटि को दूर करने के लिए अब शासन ने संशोधन की सहूलियत प्रदान की है।

कोई भी व्यक्ति सरकारी वेबसाइट एफईएस डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर इस सूची को देख सकते हैं और अपने परिवार के बारे में दर्ज जानकारी से वाकिफ हो सकते हैं। यदि इसमें कोई त्रुटि है तो वह उसे पूर्ति विभाग को अवगत कराते हुए दूर करवा सकते हैं।

इसके अलावा यदि इस सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम अब तक शामिल नहीं हुआ है तो वह आनलाइन आवेदन कर सकता है।

इस बाबत डीएसओ सत्यवीर सिंह ने बताया की एनएफएसए की यह प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इसलिए संशोधन के इस अवसर का लाभ पात्र व्यक्ति अवश्य उठाएं। विभागीय वेबसाइट पर सूची उपलब्ध है।


जिसे देखकर अपने परिवार के संबंध में दी जानकारी को अपडेट कराया जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति के फार्म में आधार कार्ड या बैंक आदि का नाम दर्ज नहीं है तो वह उसे भी फिल करवा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed