फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Clash between SP leader and police, Ankur met CO

Etawah News: सपा नेता और पुलिस में नोकझोंक, सीओ से मिले अंकुर

Sat, 18 Mar 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 18 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Clash between SP leader and police, Ankur met CO
बसरेहर (इटावा)। सपा नेता मनीष यादव उर्फ पतरे से पुलिस की नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। मनीष का आरोप है कि पुलिस ने उन पर सहकारिता चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर को धमकी देने का आरोप लगाया है। पूरे मामले को लेकर शिवपाल सिंह यादव के बेटे अंकुर यादव सपा नेता के साथ सैफई सीओ से मिले और अपनी बात रखी।
विज्ञापन

चौबिया क्षेत्र के कटैयापुरा चौराहे के पास रहने वाले सपा नेता मनीष यादव ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर घर के बगल में स्थित आश्रम में बैठे थे। तभी पुलिस ने दबिश देकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष चौबिया गोविंद हरी वर्मा दोपहर में मंदिर में आए और साथ चलने के लिए कहा। मना करने पर एसओ ने सहकारिता चुनाव को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर को धमकी देने का आरोप लगाया और पकड़ने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। मनीष यादव का कहना है कि भाई ब्रजवीर यादव कटैयापुरा से संचालक के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं और अध्यक्ष पद के दावेदार हैं।
विज्ञापन

वहीं सपा नेता ने जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव के पुत्र अंकुर यादव व पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सीओ सैफई नागेंद्र चौबे से मुलाकात कर अपनी बात रखी। सपा नेता ने लिखकर दिया कि वह किसी चुनाव में कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे। अपने घर और मंदिर पर रहेंगे। सीओ सैफई नागेंद्र चौबे ने बताया कि ग्रामीणों से चुनाव में बाधा उत्पन्न करने की सूचना मिल रही थी। इसी चलते थाना प्रभारी ने चेकिंग के दौरान मनीष यादव से पूछताछ की थी। इसके अलावा कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इसे कहीं अलग लगाएं
रेलवे के पोल पर उतरा करंट
भरथना। बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते रेलवे टिकट घर के बाहर रेलवे बिजली पोल व उसके सपोर्ट वायर में करंट उतर आया। एलटी लाइन का तार पोल से छूने से ऐसा हुआ। बुकिंग क्लर्क ने तत्काल स्टेशन अधीक्षक को मामले की जानकारी दी। बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते जीआरपी पुलिस ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। कस्बा चौकी इंचार्ज मोहनवीर आदि पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और लाइनमैन को बुलाकर पोल से छू रहे तार को हटवाकर आपूर्ति बहाल कराई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed