फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ckrod firing at two sides of the dispute

चकरोड के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग

Tue, 05 May 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 05 May 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ckrod firing at two sides of the dispute

जसवंतनगर के गांव पीपरीपुरा में चक रोड बनाए जाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर एसडीएम जसवंतनगर हंसराज यादव थाना पुलिस व पीएसी के साथ गांव पहुंचे और सहमति के आधार पर पूरे मामले को सुलझाया। फिलहाल गांव में पीएसी को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


तहसील के कागजों में दर्ज चकरोड के निर्माण को लेकर पीपरीपुरा गांव के ग्रामीणों में महीनों से विवाद की स्थिति है। इसे लेकर तहसील दिवस, थाना दिवस तथा एसडीएम जसवंतनगर कार्यालय में लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल इस सड़क के न बनने का कारण गांव के कई किसानों के खेत हैं। ये लोग खेतों पर से रास्ता निर्माण को तैयार नहीं हैं। जिन्हें सड़क बनने से जमीनी तौर पर कोई नुकसान नहीं हो रहा है, वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द रास्ता बन जाए। इसी कारण से दो पक्ष बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकरोड निर्माण के प्रयास में जुटे लोगों ने सोमवार देर शाम गांव में ताबड़तोड़ फायरिंंग कर दी। जवाब में दूसरे पक्ष की ओर से भी फायरिंग की गई। करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग होने से पूरे गांव में दहशत फैल गई। चकरोड के पक्ष में जो लोग थे उन्होंने अपने घर के सामने बनी आम सड़क पर ट्रैक्टर से मिट्टी डालकर रास्ता जाम कर दिया।

फायरिंग की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो एसडीएम हंसराज यादव, क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह पुलिस व पीएसी के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस की भनक पाकर फायरिंग करने वाले लोग भाग निकले।

ग्रामीणों ने वहां पड़े कारतूसों को एसडीएम को सौंप दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया। इसके बाद उस विवादित चकरोड को नक्शे के अनुसार पैमाइश करने के लिए मंगलवार की सुबह नाप कराई गई।


दोनों पक्षों की रजामंदी से दस फीट चौड़ा और करीब अस्सी मीटर लंबा सीसी आम रास्ता बनाने का अफसरों ने निर्णय लिया। इस पर गांव वालों की सहमति मिलने के बाद प्रशासन ने चैन की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed