{"_id":"58780fc6c3be64779cd5f2b60cd4cae5","slug":"civil-line-bikers-robbed-the-women-chain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइन में बाइकर्स ने लूटी महिला की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइन में बाइकर्स ने लूटी महिला की चेन
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बेटे के साथ बाइक पर जा रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला के बेटे ने बाइक दौड़कर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके हाथ नहीं लगे।
मोहल्ला कबीरगंज निवासी तब्बसुम तौकीर पत्नी अरमान बेग सैफई रोड स्थित आईटीआई कालेज में अनुदेशक के पद पर तैनात हैं। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह घर से अपने बेटे आगाज मिर्जा के साथ बाइक पर सवार होकर निकलीं।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैनपुरी अंडरब्रिज के पास सूत मिल गेट के सामने पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे हाइवे की ओर भाग निकले। बेटे आगाज मिर्जा ने लुटेरों को पकड़ने के लिए उनके पीछे बाइक दौड़ाई, लेकिन पलक झपकते ही लुटेरे ओझल हो गए।
लूट का शिकार महिला सिविल लाइन थाने पहुंची और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद पुलिस ने भी लुटेरों की खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
थानाध्यक्ष सिविल लाइन भरत कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।