फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Civil Detention repair order

सदर हवालात की मरम्मत के साथ रंगाई-पुताई के आदेश

Tue, 05 May 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 05 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Civil Detention repair order

डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से मंगलवार की दोपहर कचहरी स्थित सदर हवालात का निरीक्षण किया। इसके बाद अफसरों ने हवालात की मरम्मत के साथ रंगाई-पुताई कराने के साथ टूटा फर्नीचर बदलवाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


इसके अलावा शातिर अपराधियों पर पेशी पर ले जाने के लिए दो शस्त्र आरक्षी के साथ एक एसआई को तैनात करने के निर्देश दिए। डीएम डा. नितिन बंसल व एसएसपी डा. राकेश सिंह बिना किसी सूचना के मंगलवार की दोपहर अचानक सदर हवालात पहुंच गए। दोनों अफसरों ने हवालात का बारीकी के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इससे हवालात के आसपास मौजूद बंदियों से मिलने आए परिजनों में हडकंप मच गया। हवालात से बंदियों को अदालत में पेश करने के लिए ले जाने और लाने की व्यवस्था को देखा। बाद में हवालात इंचार्ज को निर्देश दिए कि शातिर अपराधियों के साथ पेशी पर दो सशस्त्र आरक्षी और एक एसआई भेजे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवालात में बंदियों की पेयजल व्यवस्था को देखते हुए टंकी से हवालात तक और प्लास्टिक पाइप लगाकर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। हवालात प्रभारी उमाशंकर वाजपेई को निर्देशित किया कि हवालात में टूटी हुई कुर्सियों एवं मेज को बदलकर तत्काल पुलिस लाइन से नई कुर्सियां व मेज प्राप्त कर लें।

हथकड़ी की रस्सी टूटी हुई पाई। इसे बदलने के निर्देश एसएसपी ने दिए। मंगलवार को पेशी के लिए हवालात में 95 बंदी जेल से लाए गए थे। इनको पेश करने के लिए दो एसआई व 18 आरक्षी लगाए गए थे। सभी को सतर्कता बरतने के साथ ही बंदियों के परिजनों को इनसे दूर रखने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिए।


दोनों ही अधिकारियों ने सदर माल खाना का भी निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि इसका जल्द ही नवनिर्माण कराया जाएगा। बाद में उन्होंने वह जगह भी देखी, जहां यह बनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed