{"_id":"62eeb6260372f54a6f7d6237","slug":"civic-etawah-news-knp7116029141","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः फ्रेंड्स कॉलोनी में भी मिलेगा रेलवे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः फ्रेंड्स कॉलोनी में भी मिलेगा रेलवे टिकट
विज्ञापन
सर्कुलेटिंग एरिया में निरीक्षण के दौरान निर्देश देते एडीआएम सामान्य (हाथ से इशारा करते) संजय सिं?
- फोटो : ETAWAH
इटावा। शहर के लाइनपार क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए फ्रेंडस कॉलोनी में जल्द रेलवे दो एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन) लगवाएगा। अब लोगों को टिकट लेने के लिए इस पार आने के लिए होने वाली दौड़भाग बचेगी। फर्रुखाबाद फाटक पर बने फुट ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी।
शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य संजय सिंह ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन लिफ्ट का तेजी से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों की कॉलोनियों का भी हाल देखा। कर्मियों के छत से पानी टपकने व पेयजल की समस्या बताने पर सहायक मंडलीय अभियंता व आईओडब्ल्यू को जल्द समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। फर्रुखाबाद फाटक के रेलवे पुल पर लाइटें लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक मंडलीय अभियंता रंजीत राम, स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना, एडीएसटी अरविंद यादव, एडीटीआरडी अपूर्व गुप्ता, सीएमआई नरेश मीना, पावर खंड अभियंता एसके गुप्ता उपस्थित रहे।
एडीआरएम ने पार्क के सामने स्थित प्रवेश द्वार के पास बने पेशाबघर के पास कचरा व सीढ़ियों के सामने दीवार पर पान मसाले की पीक देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रेलवे का स्वच्छ भारत मिशन पर सबसे ज्यादा जोर है। इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने टिकट व आरक्षण खिड़की, वाहन स्टैंड, सर्कुलेटिंग क्षेत्र, एलएडी स्क्रीन, पार्सल कार्यालय, यात्री प्रतीक्षालय, सीसीटीवी कैमरा रूम, माल गोदाम क्षेत्र, रेलवे अस्पताल का जायजा लिया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।