{"_id":"62c872e4c1c6ac5e593c5aa5","slug":"civic-etawah-news-knp7065510142","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः सीमा से एमपी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः सीमा से एमपी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
ढकरा पुलिया से निकलते भारी वाहन। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर। अब इटावा सीमा से मध्यप्रदेश में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। गुरुवार को ढकरा पुलिया का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने इस रूट पर भी भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। चकरनगर क्षेत्र में ही तीन जगह बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोका जाएगा।
27 जून को ग्वालियर मार्ग के चंबल नदी पुल की मरम्मत शुरू होने की वजह से भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ऐसे में भारी वाहन चकरनगर की ढकिया पुलिया से होकर मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रहे थे। पहले ही दिन भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से क्षतिग्रस्त पुलिया धसकने लगी थी। ऐसे में बारिश होते ही पूरी पुलिया धसकने का अंदेशा था। इसे लेकर गुरुवार को डीएम अवनीश राय ने ढकरा पुलिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी थीं।
पुलिया पर लगातार बड़े वाहन निकलने से हादसा होने की आशंका के चलते डीएम ने शुक्रवार को इस पुल पर भारी वाहनों के जाने पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने तत्काल तीन स्थानों पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोकने के लिए कहा है। चंबल पुल बंद होने के बाद इसी रास्ते मौरंग भरे डंपर और ट्रक जा रहे थे। एसडीएम मलखान सिंह ने बताया डीएम के आदेश पर मध्य प्रदेश के सभी रास्तों को बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोकने के लिए संबंधित पुलिस से कहा गया है। किसी प्रकार के भारी वाहन गुजरने पर कार्रवाई की जाएगी।