फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

इटावा से से औरैया को जोड़ने वाला राजमार्ग चौड़ा होगा

Fri, 24 Jun 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
civic
इटावा-भरथना मार्ग। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। इटावा से औरैया को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए शासन से 262 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। इस मार्ग को इटावा से कुदरकोट औरैया तक सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। इटावा में भरथना चौराहे से 2300 मीटर तक का हिस्सा फोर लेन होगा। यह मार्ग औरैया के बेला से लेकर कन्नौज तक जुड़ेगा। इटावा से कन्नौज 69 किमी की दूरी में 40 किमी के बाद शेष 29 किमी के हिस्से के लिए बजट जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इटावा से कुदरकोट तक जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। यहां अभी सात किमी चौड़ी सड़क के कारण यातायात में दिक्कत रहती थी। इस राजमार्ग के चौड़ीकरण के काम का शिलान्यास एक सितंबर 2020 को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने किया था। तभी से चल रही प्रक्रिया अब जाकर पूरी हुई है। मार्ग के निर्माण में किसानों की जमीन का अधिग्रहण भी किया जा रहा है। अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जमीन के मुआवजे के लिए राजस्व विभाग को 100 करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है। जमीन के अधिग्रहण का काम पूरा होते ही बारिश के बाद चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। अगले साल के मध्य तक 10 मीटर चौड़े मार्ग पर वाहन फर्राटा भर सकेेंगे।
विज्ञापन

इटावा से भरथना जाते समय झिंदुआ के पास सेंगर नदी का पुराना पुल है। मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान इसके समानांतर दूसरा पुल बनाया जाएगा। इसके अलावा मार्ग पर छह छोटे पुलों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी और 64 पुलियों में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग के चौड़ीकरण से आवागमन में राहत के बदले वाहन संचालकों को जेब भी ढीली करनी पड़ेगी। बाहरपुरा के पास टोल प्लाजा बनाया जाएगा। यहां टोल देने के बाद ही आगे की यात्रा की जा सकेगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के सहायक अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि बारिश का मौसम समाप्त होते ही चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। निर्माण एजेंसी ने अपना प्लांट भी तैयार कर लिया है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 18 महीने का समय निर्धारित किया गया है। फिलहाल जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मुआवजा की धनराशि राजस्व विभाग को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed