फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

पक्के तालाब में मर गईं हजारों मछलियां

Sat, 18 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic
पक्के तालाब में उतरातीं मरी मछलियां। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। पक्के तालाब में हजारों मछलियों की मौत हो गई। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने अधिक ब्लीचिंग पाउडर पड़ने की वजह से मछलियों की मौत होने का संदेह जताया है। उधर, नगर पालिका के अधिकारी गर्मी की वजह से मौत होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पक्का तालाब की निगरानी नगर पालिका करती है। इसमें कुछ समय पहले बड़ी संख्या में मछली डाली गई थीं। दो दिनों से लगातार मरीं मछलियां उतराकर पानी में दिखने लगी थीं। इस वजह से बदबू आ रही थी। शुक्रवार को फिर बड़ी संख्या में मछलियां मरने पर लोगों ने नगर पालिका को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी पर मत्स्य प्रभारी अधिकारी सत्येंद्र सिंह और हिमांशु यादव ने निरीक्षण किया। उनके अनुसार मरने वाली मछलियां कबई प्रजाति की हैं। यह मछलियां तालाबों में नहीं छोड़ी जाती हैं। यह नदी में रहने वाली मछलियां हैं। गर्मी अधिक होने की वजह से ऑक्सीजन की दिक्कत होती है। पानी से ब्लीचिंग पाउडर की गंध आ रही है। संभवत: पानी में ब्लीचिंग पाउडर अधिक डालने की वजह से मछलियों की मौत हो रही है। उधर, ईओ विनयमणी त्रिपाठी ने बताया कि समय-समय पर ट्यूबवैल से ठंडा पानी डलवाया जाता है। संभवत: अधिक गर्मी से मछलियों की मौत हुई है। ब्लीचिंग पाउडर से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed