फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

आसमान से बरसी आग ने झुलसाया

Tue, 31 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
civic
तेज धूप से बचने को कपड़े से चेहरा ढ़ककर जाती महिलाएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। सप्ताह भर तक गर्मी से राहत पाने के बाद अब फिर तीन दिन से बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है। तीन दिनों से अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर चल रहा है। आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलसा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। इस कारण बाजारों और सड़क पर दोपहर में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

मई के 31 दिन में सात दिन छोड़ दें तो शेष 24 दिन में अधिकतम तापमान 40 से लेकर 46 डिग्री तक पहुंच गया था। एक से चार मई तक 40 से 41 डिग्री तापमान रहा। पांच मई को मौसम में आए बदलाव की वजह से तापमान 38 डिग्री रहा। इसके बाद 6 से लेकर 21 मई तक अधिकतम तापमान 40 से लेकर 46 डिग्री तक जा पहुंचा था। 15 मई को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक जा पहुंचा था। मौसम में आए बदलाव और आंधी व पानी की वजह से अधिकतम तापमान पर असर पड़ा। 22 मई को 15 दिन बाद तापमान 40 डिग्री से नीचे आया। गर्मी की वजह से लगातार दो दिनों से जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। सोमवार को 1092 तो मंगलवार को 1115 मरीजों ने पर्चे बनवाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. शांतनु निगम ने बताया गर्मी बढ़ने के साथ ही डायरिया और बुखार के मरीज बढऩे लगे हैं। पेट दर्द, दस्त, पेट में ऐंठन और उल्टी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने की जरूरत है। बाहर से आते ही ठंडा पानी पीने से बचें। साफ सुथरी चीजें व बाहर से लाई चीजों को धोकर ही सेवन करें। डायरिया होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed