फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

तेज धूप तेज धूप से पतला हो सकता गेहूं का दाना

Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
civic
चकरनगर के खेत में खड़ी गेहूं की मुरझाई फसल - फोटो : ETAWAH
चकरनगर। फागुन में चैत्र माह जैसी तेज धूप से किसानों को गेहूं की फसल प्रभावित होने की आशंका सताने लगी है। गेहूं के पौधों में गर्मी के कारण लंबाई बढ़ने की जगह बाली निकलने लगी है। किसानों का मानना है कि पौधे छोटे होने से गेहूं का दाना पतला व भूसा पैदा नहीं होगा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है 60 दिन से अधिक का गेहूं खेतों में खड़ा है। मौसम अनुकूल न होने के कारण गेहूं के पौधों की लंबाई बढ़ नहीं रही है। बे-मौसम बरसात ने सरसों की फसल को प्रभावित कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण फागुन के पहले दिन ही चैत्र माह जैसी गर्मी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में गेहूं की फसल चौपट हो सकती है। फसल में अभी दोबारा यूरिया की खाद देने का समय चल रहा है।
विज्ञापन

तेज धूप होने के कारण खेतों से नमी गायब हो रही है। किसान अरविंद सिंह, अशोक सिंह, नवाब सिंह, कल्याण, बहादुर, नेकराम, सुरेश कुमार ने बताया इस साल मौसम फसलों के लिए अनुकूल नहीं रहा। तेज धूप के कारण गेहूं की फसल मुरझा रही है। समय से पहले खेतों में पानी देना पड़ रहा है। पौधे छोटे रहने पर दाना पतला पड़ेगा और भूसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक ग्राम विकास अधिकारी कृषि दयाशंकर राठौर व कृषि तकनीकी सहायक संदीप सिंह ने किसानों को खेतों में नमी कम न होने देने की सलाह दी है। मौसम में गर्मी होने के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। समय से पानी लगाने पर नुकसान रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed