फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

मंडी सड़क पर आई तो सब्जियां इतराईं

Thu, 17 Feb 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
civic
बाजार में लगी सब्जी की दुकान - फोटो : ETAWAH
इटावा। मतदान प्रक्रिया के लिए अधिग्रहण किए जाने से सब्जी मंडी सड़क पर लगने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सहालग और चुनाव के कारण इस समय सब्जी की मांग ज्यादा है। इसलिए व्यापारी सड़क पर ही सब्जी बेच रहे हैं। सब्जी महंगी होने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

चुनाव के कारण चार दिन के लिए मंडी पूरी तरह बंद कर दी गई है। 10 मार्च को मतगणना के बाद मंडी खुलेगी। चार दिन तक शहर को सब्जी आपूर्ति सुचारु रखने के लिए व्यापारी हाईवे किनारे सब्जियां बेच रहे हैं। बाहर जगह सीमित होने से व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। व्यापारियों के पास जगह न होने कारण वह कम मात्रा में ही सब्जी ला रहे हैं। मंडी में व्यापारियों के पास जगह थी तो सब्जियों का स्टाक करके रख लेते थे। इससे दाम भी काबू में थे। रोजाना सब्जी लाने में व्यापारियों को भाड़ा और लेबर दोनों ज्यादा लग रही है। इसलिए वह महंगे दामों पर बेचने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

मनोज सक्सेना ने कहा कि गुरुवार को भाई की शादी थी। सब्जी लेने नवीन गल्ला मंडी गए थे। वहां सब्जियां बहुत महंगी मिली। इसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ा। ब्रह्म कुमार सक्सेना ने कहा कि अब सब्जी महंगी हो या सस्ती शादी है तो खरीदनी ही पड़ेगी। सब्जी की मात्रा में थोड़ी कमी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढ़े दाम
सब्जी चार दिन पहले अब
गोभी 200 रुपये की 25 किलो 250 से 300 रुपये
आलू 350 रुपये की 50 किलो 500 रुपये
प्याज 25 से 30 रुपये किलो 40 से 45 रुपये
मटर 22 रुपये किलो 30 रुपये
पत्ता गोभी 300 रुपये की 25 किलो 450 रुपये
शिमला मिर्च 50 रुपये किलो 70 रुपये
हरी मिर्च 60 रुपये किलो 120 रुपये
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed