फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

पीपा पुल पर चलने लगे पैंया-पैंया

Sat, 12 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
civic
धर्म पुरा कैथौली यमुना नदी पीपा पुल से गुजरते ग्रामीण - फोटो : ETAWAH
चकरनगर । भरेह संगम यमुना नदी स्थित धर्मपुरा कैथौली घाट का इटावा-औरैया को जोड़ने वाला पीपा पुल शनिवार को आवागमन के लिए चालू कर दिया गया है। जनवरी माह में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पांटून पुल के पटरे हटाकर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने आवागमन बाधित कर दिया था। नदी का जलस्तर उतर जाने के बाद भी पुल चालू न होने पर अमर उजाला ने प्राथमिकता से लोगों की समस्या उठाई थी। इसका संज्ञान लेकर प्रशासन ने पुल पर काम कर आवागमन शुरू करा दिया।
विज्ञापन

पांटून पुल के चालू होने से इटावा और और औरैया दोनों जनपदों के 50 गांवों को आवागमन के लिए अब 40 किलोमीटर से अधिक का चक्कर नहीं लगाना होगा। खेतीवाड़ी से जुड़े लोग फसलों की रखवाली और कृषि कार्य के लिए नदी के इस पार से उस पार जाने के लिए जोखिम नहीं उठाएंगे। पुल पर मौजूद कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पांटून पुल आवागमन के लिए चालू कर दिया गया है। पुल से किसी प्रकार के भी भारी वाहन गुजरने नहीं दिए जाएंगे ।
विज्ञापन

चकरपुरा, भरेह, इमिलिया, पहलन, पथर्रा, महुआ सूंडा, हरौली, धर्मपुरा, अमदापुर गांव के ग्रामीणों को अब औरैया जनपद जाने के लिए चक्कर नहीं लगाना होगा। औरैया से संगम स्थित भारेश्वर शिवालय जाने वाले दर्जनों गांव के श्रद्धालुओं को संगम क्षेत्र में आने-जाने के लिए समय व पैसा दोनों बचेगा। क्षेत्रीय लोगों में पांटून पुल चालू हो जाने से खुशी है। क्षेत्रीय किसान राम सिंह, विवेक कुमार, लाजपत बाबू, किशोर सिंह, प्रेम सिंह, जगदीश प्रसाद, नरेंद्र सिंह, राजा सिंह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed