फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

खतरों और मुसीबत का राजमार्ग

Sat, 12 Feb 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
civic
सेंगर नदी पर बनी पुलिया में हुए गड्ढे - फोटो : ETAWAH
इटावा। इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बहुत खस्ता है। पूरी सड़क पर गड्ढों और बजरी फैली होने से चलना मुश्किल है। हर रोज हादसे होते रहते हैं। अंग्रेजों के जमाने में बनाई गई पुलिया भी जर्जर हालत में है। पुलिया संकरी होने के कारण यहां अक्सर जाम लगा रहता है। यह कभी भी टूट सकती है।
विज्ञापन

एनएच 92 राजमार्ग पर अंग्रेजों के समय दतावली नहर पर पुलिया और सेंगर नदी पर एक पुल बनाया गया था। पुल और पुलिया इतने संकरे हैं कि एक बार में एक ही बड़ा वाहन निकल सकता है। पुलिया पर गड्ढ़े हो गए है। पुलिया टूटने से इटावा- फर्रुखाबाद और बरेली से यातायात का संपर्क टूट जाएगा। इटावा से बरेली जाने के लिए एनएच 92 ही केवल एक रास्ता है। कभी गड्ढों में फंस कर गाड़ी पलट जाती है तो कभी ब्रेक लगाने पर बजरी के कारण गाड़ी फिसल जाती है। सबसे अधिक परेशानी दो पहियां वाहन चालकों को होती है। बसरेहर निवासी रोमी सविता ने बताया कि दो दिन पहले ही मोटर साइकिल से जा रहे दो युवक ट्रक को ओवर टेक करते समय बजरी के कारण फिसल कर गिर गए थे।
विज्ञापन

इटावा-बरेेली हाईवे फोरलेन बनवाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 326 करोड़ की लागत से 240 किमी लंबे हाईवे का निर्माण कराया जाएगा। अगस्त 2020 में ही विश्व बैंक राजमार्ग बनाने की स्वीकृति दी थी। राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू हो चुका है। जमीनों का सर्वे भी किया जा रहा है। सबसे बड़ी समस्या हाईवे के रास्ते में आने वाले पेड़ है। डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने बताया राज्य सरकार के नया नियम लागू कर पेड़ काटने पर रोक लगा दी है। राजमार्ग के पेड़ों पर फैसला केंद्र सरकार को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed