{"_id":"61feb373d9ff185543682672","slug":"civic-etawah-news-knp679040635","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की लापरवाही घरों को कर रही खोखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की लापरवाही घरों को कर रही खोखला
विज्ञापन
घर की दहलीज तक भरा पानी
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। अड्डा श्यामलाल कालोनी में स्थिति महेरा फाटक के लोगों ने जीवन भर पाई-पाई जोड़कर घर बनाया। नगर पालिका की लापरवाही से जलभराव के कारण सीलन घरों को खोखला कर रही है। यहां के लोग तीन साल से यह समस्या झेल रहे हैं।
रामा देवी ने बताया कि तीन साल से सड़क पर पानी भरा हुआ है। बरसात के मौसम में पूरा मोहल्ला टापू बन जाता है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी घरों में घुस जाता है। पानी के कारण हमेशा घरों में सीलन बनी रहती है। सीलन के कारण प्लास्टर टूट- टूट कर गिर रहा है। घरों के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों में जंग लग चुकी है। अमित कुशवाहा का कहना है कि हालात यह है कि बरसात के मौसम में पानी घरों में घुस जाता है। हम लोगों को छत पर पहली मंजिल पर जा कर रहना पड़ता है।
जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोग कई बार शासन और प्रशासन के पास गए। लेकिन आज तक किसी ने भी हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। जब महेरा फाटक पर लोग रहने के आए थे तो उन लोगों ने सड़क किनारे दोनों तरफ कई पेड़ लगाए थे। जल भराव की समस्या के कारण कई पेड़ सूख गए हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका से जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। समस्या से निजात दिलाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। चुनाव खत्म होने के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-श्रुति सिंह, जिलाधिकारी