फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic,etawah,etawah news

केबल में फाल्ट से सौ गांवों की बिजली गुल

Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
civic,etawah,etawah news
इटावा। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते चार फीडरों से संबद्ध करीब जसवंतनगर के एक सैकड़ा गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग के अधिकारी बोले रहे हैं कि केबल नहीं होन से यह समस्या आई है। लखनऊ से केबल आने के बाद बुधवार शाम तक बिजली बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे किनारे स्थित ग्रामीण फीडर पर विद्युत सप्लाई के लिए 33000 केवी की भूमिगत दो केबल डाली गई थी। पिछले एक साल से एक केबल खराब हो गई थी। उसके कुछ समय बाद दूसरी केबल भी खराब हो गई। विभागीय अधिकारी दोनों केबलों को मिलाकर पिछले एक साल से चार फीडरों की सप्लाई का काम चला रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दोनों केबलों में फाल्ट हो गया। इससे जसवंतनगर कस्बा स्थित तहसील फीडर ग्रामीण, बलरई, जुगोरा, सिरसाबीमामऊ फीडरों के अंतर्गत आने वाले करीब एक सैकड़ा गांव अंधेरे में डूबे रहे। गर्मी के इस मौसम में करीब सौ से अधिक ग्रामों के लोग पूरे दिन बेहाल रहे। यह भी नहीं पता कि बिजली कब तक आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उपखंड अधिकारी अजीत यादव ने बताया केबल मंगाने के लिए लखनऊ संदेश भेज दिया गया है। उम्मीद है बुधवार की देर शाम तक केबिल आ जाने के बाद चारों विद्युत फीडरों की विद्युत सप्लाई बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed