{"_id":"5f6ce5bd8ebc3e477075b50d","slug":"civic-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5846086160","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियों की वजह से नाले का निर्माण अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियों की वजह से नाले का निर्माण अटका
विज्ञापन
इटावा। बहेड़ा मार्ग पर खामियों की वजह से नाले का निर्माण अटका हुआ है। ग्रामीण सही पैमाइश से नाला बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सीडीओ से गलत बन चुके नाले को हटवाने की मांग की है।
महेवा ग्राम पंचायत के तहत बहेड़ा मार्ग पर जलनिकासी के लिए सड़क के दोनों ओर नाला निर्माणाधीन है। ग्रामीणों की माने तो इस नाले के निर्माण में खामियां होने की शिकायत वे कर रहे हैं। इस कारण निर्माण कार्य रुक गया और सड़क पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाले को सही पैमाइश से नहीं बनाया जा रहा। इसीलिए काम रुका पड़ा है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ और एडीओ बुधवार को मौके पर जांच करने भी गए थे और नाले की पैमाइश करवाई थी। लेकिन ग्रामीण पैमाइश से संतुष्ट नहीं हुए। ग्रामीण ऋषि तिवारी, वरुण कुमार, लालजी तिवारी आदि ने सीडीओ से मांग की कि नाला निर्माण की उचित जांच कराई जाए। अब तक जो कम पैमाइश नाला बनाया गया। उसे हटवाया जाए।