{"_id":"5f3c0ed28ebc3e3d007f48d0","slug":"civic-etawah-etawah-news-etawha-news-knp577492785","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में तब्दील हो गई दो महीने पहले बनी आगरा हाईवे की सर्विस रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में तब्दील हो गई दो महीने पहले बनी आगरा हाईवे की सर्विस रोड
विज्ञापन
सड़क के बीचों-बीच गड्ढा।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। आगरा हाईवे का सर्विस रोड निर्माण के दो महीने बाद ही गड्ढे में तब्दील हो गया। सड़क पर फैली गिट्टी और गड्ढे में गिरकर राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। बीजेपी के जिला कार्यसमिति के सदस्य डॉ. बृजवीर सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके जैन पर टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर इसकी जांच करवाने की मांग जिलाधिकारी जेबी सिंह से की है।
आईटी चौराहे पर आगरा हाईवे की सर्विस रोड से पूरे दिन हजारों वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उखड़ी सड़क का दो महीने पहले ही निर्माण करवाया गया है। निर्माण के समय कई बार अनियमितता की शिकायत लोगों ने जेई से और लोक निर्माण विभाग कार्यालय जाकर की। लेकिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई, लिहाजा ठेकेदार मनमाने तरीके से कार्य करवाते रहे। नतीजा यह हुआ कि पहली बरसात में ही सड़क उखड़ गई और कई जगह जलभराव से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए।
भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य डॉ बृजवीर सिंह ने मंगलवार को डीएम को एक शिकायत पत्र देकर जांच करवाने की मांग की है। उनका आरोप है कि पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता पीके जैन कुछ चुनिंदा फर्मों और ठेकेदारों को टेंडर दे रहे हैं। वह ठेकेदार मोटा कमीशन देकर मनमानी कर रहे हैं। निर्माण में गुणवत्ता न होने की वजह से थोड़े दिनों में सड़कें टूटकर खराब हो रही है, और उसका दोबारा नवीनीकरण करवाने का टेंडर निकालकर अफसर भी मलाई काट रहे हैं। इसकी वजह से जिले भर की सड़के खस्ताहाल होती जा रही हैं। आरोप है कि सरकारी प्लांट को बेकार दिखाकर ठेकेदारों के निजी प्लांटों से निर्माण सामग्री मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
ई-टेंडरिंग व्यवस्था में किसी तरह की अनियमितता की गुंजाइश नहीं है। जिन सड़कों के निर्माण में कमी होगी उसकी जांच करवाकर संबंधित अधिशासी अभियंता और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- पीके जैन (अधीक्षण अभियंता)