फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic,electicity problem,etawah,etawah news

15 दिन से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर, गर्मी में तड़प रहे हैं बुखार पीड़ित

Tue, 18 Aug 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
civic,electicity problem,etawah,etawah news
गर्मी में बेहाल रमेश चद्र और उनके परिवारीजन - फोटो : ETAWHA
इटावा। सैफई विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुरी टिमरूआ के लाडपुर गांव में 15 दिन से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। उमस भरी गर्मी में लोगों का दिन चैन और रात की नींद उड़ी हुई है। मरीज तड़प रहे हैं। अव्यवस्था से खफा ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव में करीब 1500 की आबादी है। गांव में करीब 230 कनेक्शन भी हैं। इसके बाद भी 15 दिन से अधिक समय हो चुका है गांव का ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में हंगामा कर बिजली विभाग के खिलाफ में नारेबाजी की। इसके पहले करीब पचास लोगों ने सैफई विद्युत कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

बिजली न आने से लोगों को मच्छर एवं अन्य कीट पतंगे रात में सोने नहीं देते हैं। वहीं मच्छरों के काटने से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। ग्रामीण किशन अवतार व रमेश चंद्र व अशोक कुमार बुखार से पीड़ित हैं। घर में अंदर हवा नहीं लगती इसलिए बाहर पड़े रहते हैं। ग्रामीण दफेदार सिंह, हनुमान प्रसाद, भारत सिंह पाल, इस्लाम खान, सालिग राम, हरनाम सिंह , हजूर अली, रामप्रकाश, सतीश चंद्र, रामबहादुर, विनोद कुमार गांव के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि गांव में एक ही आटा चक्की कनेक्शन वाले का बिल न जमा होने की वजह से जेई की मनमानी पर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों की गर्मी में हालत बिगड़ती जा रही है। बिजली विभाग के जेई राजेश प्रसाद का कहना है ट्रांसफार्मर फुंकने के एक दिन बाद ही भिजवा दिया था। ग्रामीणों ने उसे लगने नहीं दिया। अब स्टोर में ट्रांसफार्मर नहीं है। जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed