{"_id":"5f60e7dc8ebc3e414c696ce8","slug":"city-magistrate-raids-on-arto-office-etawha-news-knp58281644","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर एआरटीओ कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश पर एआरटीओ कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट का छापा
विज्ञापन
फोटो संख्या 06 एआरटीओ उमाशंकर यादव, पीटीओ अरविंद कुमार जैसल व आरआई विवेक कुमार खरवार
- फोटो : ETAWHA
जिलाधिकारी श्रुति सिंह के निर्देश पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने उप संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय पर छापा मारा। कार्यालय के बाहर रेहड़ी, तख्त, वाहनों आदि में डेरा जमाए दलालों को खदेड़ दिया गया।
आए दिन दलालों के कार्यालय स्टाफ से होने वाले विवाद के चलते यह कदम उठाया गया। सिविल लाइन पुलिस को यहां निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा अचानक एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर डेरा जमाए कई दलालों व असामाजिक तत्वों को खदेड़ दिया गया।
दरअसल, इस कार्यालय में लाइसेंस, वाहनों की फिटनेस आदि कई कार्यों के लिए लोग आते हैं। शिकायतें मिल रही थीं कि लोगों को काम करवाने का लालच देकर बाहर मौजूद तमाम दलाल पैसे ऐंठते हैं।
विज्ञापन
इन दलालों की घुसपैठ कार्यालय के स्टाफ तक बनी हुई है। कभी कोई पेंच फंसता है तो दलालों व स्टाफ में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मंगलवार को भी किसी दलाल के कार्यालय स्टाफ से विवाद बढ़ने पर शिकायत की गई।
सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को सख्त हिदायत दी कि एआरटीओ कार्यालय के आसपास कोई दलाल या अन्य असामाजिक तत्व न मिले और सरकारी कार्य में कोई बाधा न पहुंचाए।
इस छापेमारी में बाहर अड्डा जमाए रहने वाले दलाल भागकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जाकर इकट्ठा हो गए। इस दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के मिटैटी टोला पचराहा निवासी हरिओम सविता ने बताया कि उसके बेटे अनुज सविता का तीन साल से लाइसेंस का काम नहीं हो पा रहा है।
उसने दलालों व कार्यालय के स्टाफ से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि सात हजार रुपये ले लिए और तीन साल से काम भी नहीं हो रहा है।
एआरटीओ उमाशंकर यादव ने बताया कि हमने सिटी मजिस्ट्रेट से दलालों को लेकर भ्रमण का अनुरोध किया था जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने यह कार्रवाई की। कहा कि दलालों के कारण कार्यालय के बाहर जाम लगता है और कभी-कभी लोगों में विवाद तक हो जाता है।
इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ हुई वार्ता में भी पुलिस से सहयोग का आश्वासन प्राप्त हुआ। इस दौरान पीटीओ अरविंद कुमार जैसल व आरआई विवेक कुमार खरवार मौजूद रहे।