इटावा। आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2020 के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को रविवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने कहा सभी अपने दायित्वों का निर्वाहन करने के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करें। पीठासीन अधिकारी के अलावा किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
सीडीओ ने बताया कि 30 नवंबर को विकास भवन से मतदान स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। 1 दिसंबर को मतदान होगा। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई डीपी वर्मा ने कहाकि पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद सभी व्यवस्थाएं देख ले। आचार संहिता का पालन करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि मतदान केन्द्र के अंदर पीठासीन अधिकारी को छोड़कर किसी भी मतदान अधिकारी, मतदान एजेंट को मोबाइल फोन अपने साथ ले जाने की अनुमति नहीं है। अंदर की फोटोग्राफी नहीं होगी बाहर लाइन में लगे मतदाताओं की फोटोग्राफी कर सकेंगे, मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण सिंह ने पीठासीन, मतदान अधिकारियो को बैलेट बाक्स खोलने, बंद करने, सील करने आदि के संबंध में जानकारी दी।

फोटो संख्या 16 व 17 इटावा आगरा खण्ड स्नातक/षिक्षक निर्वाचन के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को ?- फोटो : ETAWHA