{"_id":"83190b06dcd5683c4c4155e331443517","slug":"chield-get-milk-on-tweet-of-railway-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलमंत्री को ट्वीट पर बच्चे को मिला दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलमंत्री को ट्वीट पर बच्चे को मिला दूध
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार-कोलकता एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला के ट्वीट पर रेल मंत्री ने आदेश किया तो भूख से बिलख रहे उसके साढ़े तीन साल के बच्चे को अधिकारियों ने आनन-फानन दूध उपलब्ध करा दिया। रेलमंत्री सुरेश प्रभु के निर्देश पर बच्चे को इटावा स्टेशन पर दूध उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
रविवार को आनंद विहार-कोलकता एक्सप्रेस के कोच बी-3 में सवार मकरानी सिंह गाजियाबाद से आसनसोल जा रही थीं। इटावा पहुंचने से पहले ही उनका साढे़ तीन साल का बच्चा दूध के लिए रोने लगा। काफी प्रयास के बाद भी बच्चा चुप नहीं हुआ तो परेशान मां ने ट्विटर पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु को अपनी मुश्किल बताकर मदद मांगी।
विज्ञापन
इस पर रेलमंत्री ने रेलवे कंट्रोल रूम को मासूम को दूध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही रेल प्रशासन सक्रिय हो गया। इटावा पहुंचने पर ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर चार पर लिया गया। स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी और वाणिज्य निरीक्षक रोहित कुमार दूध लेकर बी-3 कोच में पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने महिला की बर्थ पर पहुंचकर उसे दूध दिया। साथ ही अन्य किसी वस्तु की जरूरत पूछी। बच्चे को दूध पिलाने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। इसके बाद कंट्रोल रूम को दूध उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।