फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chief Secretary also took the class

दरार देखकर प्रमुख सचिव ने क्लास ली

Tue, 12 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 12 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary also took the class

उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव खेल अनीता भटनागर जैन ने सैफई के चंदगीराम स्टेडियम, स्वीमिंग पूल का जायजा लिया। उसकी दीवारों में दरार और कई जगह प्लास्टर उखड़ने पर उन्होंने अधिकारियों की क्लास ली।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स हास्टल में भी स्टूडूेंट्स से मुलाकात की। मेस जाकर उनका खाना देखा। इसके अलावा छात्रावास के कमरे देखकर तारीफ की। गौरतलब है कि श्रीमती जैन इससे पहले केंद्र पर प्रतिनियुक्ति पर गईं थीं। वहां से लौटने पर उनको खेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


यह जिम्मेदारी मिलने के बाद वह मंगलवार को पहली बार सैफई आई थीं।  सुबह सबसे पहले उन्होंने प्रशासनिक भवन, एकेडमिक भवन का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम का जायजा लिया। वहां का रखरखाव और मेंटीनेंस देखकर उन्होंने स्पोर्ट्स अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वीमिंग पूल का भी निरीक्षण किया। वहां पर उन्हें कई कमियां मिलीं। बाद में सभागार में हुई बैठक में उन्होंने निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता को स्वीमिंग पुल के काम में गुणवत्ता न होने पर फटकार लगाई।


सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में डीएम डा. नितिन बंसल, सीडीओ डा. अशोक चंद्रा, जिला खेल अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, निर्माण निगम व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed